ETV Bharat / state

Bihar Promotion: जल संसाधन विभाग के 523 कर्मियों को मिला प्रमोशन, 12 CO बनाए गए DCLR, देखें पूरी लिस्ट - ईटीवी भारत बिहार

बिहार सचिवालय सेवा के 523 कर्मियों को बुधवार को विभिन्न पदों पर प्रमोशन दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है. इसके साथ ही राजस्व विभाग में 12 CO को DCLR बनाए गए हैं. देखें पूरी लिस्ट

Bihar Promotion Etv Bharat
Bihar Promotion Etv Bharat
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Oct 25, 2023, 5:57 PM IST

Updated : Oct 25, 2023, 6:45 PM IST

पटना : बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग में कार्यरत योग्य अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों की जैसे लॉट्री लग गयी है. यहां पर बड़े पैमाने पर पदोन्नति दी गई है. सरकार के फैसले के बाद भी मामला अटका हुआ था. ऐसे में इस प्रमोशन को काफी अहम माना जा रहा है. वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व सेवा के 12 अधिकारियों को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया है.

ये भी पढ़ें - Bihar Govt employees Promotion: पदोन्नति में आरक्षण का मामला उलझा, सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

कहां कितने पदों पर मिला प्रमोशन : जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभियंता प्रमुख के 03 पदों, मुख्य अभियंता के 13 पदों, अधीक्षण अभियंता के 74 पदों, कार्यपालक अभियंता के 223 पदों, सहायक अभियंता के 201 पदों, उच्च वर्गीय लिपिक के तीन 03 पदों, निम्न वर्गीय लिपिक के 04 पदों तथा सांख्यिकी पदाधिकारी के 02 पदों पर पदोन्नति दी गई है. इस तरह विभाग अंतर्गत सभी स्तर के कुल 523 योग्य अधिकारियों/ कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है.

बिहार के 12 CO की बल्ले-बल्ले, बनाए गए DCLR : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व सेवा के 12 अधिकारियों को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है. इनमें से अधिकतर अंचल में सीओ के पद पर पदस्थापित हैं. इसमें शुभेन्द्र कुमार झा, अशोक कुमार शर्मा, राजेश कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, शरत कुमार, ललित कुमार सिंह, राजीव रंजन, विपिन कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, मृत्युंजय कुमार, सुधांशु शेखर, सुजीत सुमन शामिल हैं.

कैबिनेट की बैठक में लिया गया था फैसला : बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर 2023 को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार के अधिकारियों एवं कर्मियों को पदोन्नति देने का फैसला हुआ था. इसके बाद विभिन्न विभागों की ओर से पदोन्नति के निर्देश जारी हो रहे हैं. इसके साथ ही पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नया प्रभार भी सौंपा जा रहा है.

Last Updated : Oct 25, 2023, 6:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.