ETV Bharat / state

कैमूर में कोरोना की दस्तक, एक साथ मिले 8 पॉजिटिव मरीज - कोविड 19 न्यूज

कैमूर में एक साथ 8 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. लोग काफी डरे-सहमे हैं. वहीं, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है.

कैमूर
कैमूर
author img

By

Published : Apr 24, 2020, 1:05 PM IST

कैमूर: जिले में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दिया है. अब तक सुरक्षित माने जाने वाले कैमूर के चैनपुर प्रखंड में एक साथ 8 पॉजिटिव केस मिले हैं. बीते 23 अप्रैल की देर रात जब सैंपल का रिजल्ट आया तो प्रशासन में हड़कंप मच गया. एक साथ आधा दर्जन से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव आए. इसके बाद अब प्रशासन अलर्ट हो चुका है.

सिविल सर्जन अरुण कुमार तिवारी ने इस बात की पुष्टि की है कि रोहतास की महिला के संपर्क में आने से चैनपुर प्रखंड के सभी का रिजल्ट पॉजिटिव आया है. सूचना के बाद 37 लोगों का सैंपल जांच भेजा गया था, जिसमें 8 का रिजल्ट पॉजिटिव आया है.

kaimur
चैनपुर पुलिस थाना

'कैमूर में कोरोना, एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही'
सासाराम से आई महिला के संपर्क में आने से कैमूर में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पॉजिटिव महिला के सफरनामे को देखा जाये तो सवाल ये उठ रहा है कि आखिरकार लॉकडाउन में बिना किसी रोक-टोक के महिला चैनपुर में आई कैसे? आई तो आई लेकिन, 7 अप्रैल बॉर्डर सील होने के बावजूद वो बिना रोक-टोक के कैसे वापस सासाराम लौट गई. लिहाजा, इस पूरे मामले में एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही नजर आती है.

संक्रमित महिला का सफरनामा :

  • महिला 2 मार्च को अपने पति के साथ बेटा से मिलने रांची गई
  • रांची में एक निजी डॉक्टर से कराया इलाज
  • 11 मार्च को अपने पति के साथ ट्रेन से वापस सासाराम लौटी
  • 21 मार्च को मैजिक वाहन से अपनी बेटी से मिलने कैमूर के चैनपुर प्रखंड आई
  • 25 मार्च को दामाद के साथ इलाज के लिए भभुआ के एक डॉक्टर के पास गई
  • 7 अप्रैल को चैनपुर से वापस सासाराम लौट गई
  • 21 अप्रैल को महिला का रिपोर्ट आया था पॉजिटिव
  • 22 अप्रैल को भभुआ से 37 लोगों का सैंपल भेजा गया(जो महिला के संपर्क में आये थे)
  • 23 अप्रैल को 8 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.