ETV Bharat / state

बांका: शिक्षा सुधार और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर RLSP ने बनाई मानव कतार

युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि पार्टी शिक्षा और बेरोजगारी का मुद्दा लगातार उठा रही है. इस मुद्दे पर गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक-चौराहे तक चर्चा होनी चाहिए. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसको मुद्दा बनाया जाए.

author img

By

Published : Jan 24, 2020, 6:41 PM IST

banka
मानव श्रृंखला

बांका: बिहार में बदतर शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर रालोसपा ने प्रदेश के कई जिलों में मानव श्रृंखला बनाई. बांका में भी सभी पंचायतों के स्कूलों और प्रखंड के साथ-साथ जिला मुख्यालय पर मानव श्रृंखला बनाई गई. इसमें पूर्व सांसद सह रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी और युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह शामिल हुए.

banka
भूदेव चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, रालोसपा

शिक्षा में हो गुणवत्ता पूर्ण सुधार- रालोसपा
रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर बिहार में शिक्षा की स्थिति को देखते हुए मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि शिक्षा की स्थिति जो खराब हो गई है. उसमें सुधार लाया जाए. बेरोजगारों की जो फौज खड़ी हो रही है. ऐसे लोगों को रोजगार मिले. इसको लेकर रालोसपा शुरू से अभियान चलाती आ रही है.

शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सड़कों पर RLSP

शिक्षा और बेरोजगारी बने चुनावी मुद्दा- पप्पू सिंह
युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि पार्टी शिक्षा और बेरोजगारी का मुद्दा लगातार उठा रही है. इस मुद्दे पर गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक-चौराहे तक चर्चा होनी चाहिए. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसको मुद्दा बनाया जाए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ये बताना चाहिए कि 15 वर्षों में शिक्षा के लिए क्या किया है और कितने बेरोजगारों को रोजगार दिए हैं.

Intro:पूर्व सांसद सह रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने बिहार में शिक्षा की स्थिति में गुणवत्तापूर्ण सुधार और बेरोजगारों की जो फौज खड़ी है उसको रोजगार दिलाने का मांग किया।

Body:- शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे रालोसपा की ओर से बनाई गई मानव कतार

- बांका के कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में बनाई गई मानव कतार

- मानव कतार में पूर्व सांसद सह रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी हुए शामिल

- रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा का अधिकार इसलिए मानव कतार का आवाज किया बुलंद

- शिक्षा और बेरोजगारी को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिया जोर

बांका। बिहार में बदतर शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने राज्य भर में मानव कतार बनाई। इसी कड़ी में बांका जिले में भी मानव कतार बनाई गई। मानव कतार जिले के सभी पंचायतों के एक स्कूल और प्रखंड के साथ-साथ जिला मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से बनाया गया। बांका के कन्या मध्य विद्यालय में बनाई गई मानव कतार में पूर्व सांसद सह रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी और युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह शामिल हुए। रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा का अधिकार इसलिए मानव कतार का नारा बुलंद किया।

शिक्षा में हो गुणवत्ता पूर्ण सुधार
पूर्व सांसद सह रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर बिहार में शिक्षा की बद से बदतर स्थिति को देखते हुए इसमें किस प्रकार गुणवत्तापूर्ण सुधार हो इसके तहत पूरे बिहार के सभी पंचायत में कम से कम एक स्कूल में मानव कतार लगाया गया। प्रखंड और जिला मुख्यालय में अनिवार्य रूप से मानव कतार लगाया गया। हमारी मांग है कि शिक्षा की स्थिति जो खराब हो गई है उसमें गुणवत्तापूर्ण सुधार लाया जाए और बेरोजगारों की जो फौज खड़ी हो रही है वैसे लोगों को रोजगार मिले। इसको लेकर रालोसपा शुरू से अभियान चलाती आ रही है।

Conclusion:शिक्षा और बेरोजगारी बने चुनावी मुद्दा
युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि पार्टी शिक्षा और बेरोजगारी की मुद्दा लगातार उठा रही है। इस मुद्दे पर गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक चौराहे तक चर्चा होनी चाहिए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसको मुद्दा बनाया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि 15 वर्षों में शिक्षा के लिए क्या किया है और कितने बेरोजगारों को रोजगार दिए हैं।

बाईट- भूदेव चौधरी, पूर्व सांसद सह रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष
बाईट- पप्पू सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रालोसपा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.