ETV Bharat / state

बांका में 'पेंट माय सिटी' कार्यक्रम का आयोजन, मिथिला और मंजूषा पेंटिंग से सज रहे दीवार

author img

By

Published : Dec 30, 2019, 9:56 PM IST

बांका सांसद गिरधारी यादव ने बताया कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन मिलकर शहर के सौंदर्यीकरण का काम कर रहे हैं. इस सौंदर्यीकरण के कार्य को जन भागीदारी से जोड़कर और बेहतर किया जाएगा.

बांका
बांका

बांका: जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पूरे जिले को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता के लिए कई कदम उठाए गए. बांका को बेमिसाल बांका बनाने के लिए डीएम कुंदन कुमार की पहल पर पेंट माय सिटी के तहत पूरे शहर को नया रूप दिया जा रहा है. इस मौके पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया.

बांका
महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

नई प्रतिमा का किया गया आवरण
जिले के हृदय स्थली कहे जाने वाले गांधी चौक को जिला प्रशासन ने नया लुक दिया है. गांधी चौक का सौंदर्यीकरण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई प्रतिमा को भी स्थापित किया गया. प्रतिमा का अनावरण बांका सांसद गिरधारी यादव, डीएम कुंदन कुमार, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, डीडीसी रवि प्रकाश सहित कई राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया. इस मौके पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया.

बांका
पेंट माय सिटी का आयोजन

'पेंट माय सिटी' कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डीएम कुंदन कुमार के विशेष पहल पर जल जीवन हरियाली अभियान के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पेंट माय सिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिले भर से आए स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया. पेंट माय सिटी के तहत गांधी चौक के आसपास के दीवारों पर मंजूषा और मिथिला पेंटिंग बच्चों ने बनाई. इस मौके पर बांका सांसद गिरधारी यादव, डीएम कुंदन कुमार, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी पेंटिंग की.

बांका
बनाया गया मानव श्रंखला

मानव श्रृंखला के लिए तैयार है बांका
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली को लेकर बहुत बड़ी मानव श्रृंखला पूरे बिहार में बनाई जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए आह्वान किया है. पूरा बांका इसके लिए तैयार है. मानव श्रृंखला बनाकर जिले के सभी प्रखंडों में भी चलाया जाएगा. यह जल जीवन हरियाली अभियान पृथ्वी को बचाने और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतरीन कदम है. इसके समर्थन में सभी लोग खड़े हैं. इसकी शुरुआत बांका के ह्रदय स्थली गांधी चौक की सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जल जीवन हरियाली मिशन के संदेश से किया गया. पेंट माय सिटी कार्यक्रम चलाकर लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की गई.

जानकारी देते जिलाधिकारी और सांसद

जन भागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा विकास कार्य
बांका सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि पूरे बिहार में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाया जाना है. जिसमें सभी की भागीदारी होगी. इसकी शुरुआत बांका जिला प्रशासन की ओर से की गई है. वहीं, सांसद ने बताया कि सभी के सहयोग से जिले के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली को लेकर सरकार और जिला प्रशासन तो काम कर ही रही है. जन भागीदारी से इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा.

Intro:बांका सांसद गिरधारी यादव ने बताया कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन मिलकर शहर के सौंदर्यीकरण का काम कर रहे हैं। सौंदर्यीकरण के कार्य को जनभागीदारी से जोड़कर और बेहतर किया जाएगा।

Body:- जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बांका में पेंट माय सिटी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

- स्कूली बच्चों ने मंजूषा और मिथिला पेंटिंग से दीवारों पर उकेरी आकर्षक कलाकृति

- बांका के ह्रदय स्थली गांधी चौक का किया गया है सौंदर्यीकरण

- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नई प्रतिमा का किया अनावरण

- 19 जनवरी को लगने वाले मानव श्रृंखला का अधिकारियों सहित आम लोगों ने किया पूर्वाभ्यास

- वर्ष 2019 में बांका के नाम कई उपलब्धियां भी जुड़ी

बांका। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पूरे जिले को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जल जीवन हरियाली अभियान, दहेज प्रथा, बाल विवाह सहित समाज के अन्य कुरीतियों के खिलाफ 19 जनवरी को मानव श्रृंखला का आयोजन जिले भर में किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता के लिए कई कदम उठाए जा रहे है। बांका को बेमिसाल बांका बनाने के लिए डीएम कुंदन कुमार की पहल पर पेंट माय सिटी के तहत पूरे शहर को नया रूप दिया जा रहा है। साथी नुक्कड़ नाटक का भी मंचन कलाकारों के द्वारा किया गया।

नई प्रतिमा का किया गया आवरण
बांका शहरी क्षेत्र के हृदय स्थली कहे जाने वाले गांधी चौक को जिला प्रशासन ने नया लुक दिया है। गांधी चौक का सौंदर्यीकरण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नई प्रतिमा को भी स्थापित किया गया। प्रतिमा का अनावरण बांका सांसद गिरधारी यादव, डीएम कुंदन कुमार, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, डीडीसी रवि प्रकाश सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा किया गया एवं बारी-बारी से प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।
पेंट माय सिटी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डीएम कुंदन कुमार के विशेष पहल पर जल जीवन हरियाली अभियान के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पेंट माय सिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से आए स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। पेंट माय सिटी के तहत गांधी चौक व आसपास के दीवारों पर मंजूषा व मिथिला पेंटिंग बच्चों के द्वारा की गई। बांका सांसद गिरधारी यादव, डीएम कुंदन कुमार, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खुद हाथों में ब्रश थाम कर दीवारों पर पेंटिंग की।

मानव श्रृंखला का किया गया पूर्वाभ्यास
माय सिटी कार्यक्रम के उपरांत 19 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला निर्माण कार्यक्रम को लेकर बांका सांसद सहित डीएम, एसपी कुंदन कुमार व अन्य अधिकारियों एवं आम लोगों ने एक दूसरे का हाथ थाम मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया। लंबी लाइन बनाकर मानव श्रृंखला में हिस्सा लेने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

जन भागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा विकास कार्य
बांका सांसद गिरधारी यादव ने बताया कि पूरे बिहार में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाया जाना है। जिसमें सभी की भागीदारी होगी। जिसकी शुरुआत बांका जिला प्रशासन की ओर से की गई है। सांसद ने बताया कि सभी के सहयोग से जिले के साथ-साथ शहर का सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। सरकार और जिला प्रशासन तो काम कर ही रही है। जन भागीदारी से इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा

मानव श्रृंखला के लिए तैयार है बांका
डीएम कुंदन कुमार ने कहा बताया कि 19 जनवरी को बहुत बड़ी मानव श्रृंखला पूरे बिहार में लगाई जानी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए आह्वान किया है। पूरा बांका इसके लिए तैयार है। इसके तहत मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। यह अभियान सभी प्रखंडों में भी चलाया गया। डीएम ने आगे बताया कि 2019 समाप्ति की ओर है और इस वर्ष के नाम की उपलब्धियां जुड़ी है साथ ही 2020 मैं नए विज़न के साथ बांका को विकास के पत्र पर ले जाना है।

Conclusion:पृथ्वी को बचाने के लिए है बेहतरीन अभियान
डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि जल जीवन हरियाली अभियान पृथ्वी को बचाने और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतरीन कदम है। इसके समर्थन में सभी लोग खड़े हैं। इसकी शुरुआत बांका के ह्रदय स्थली गांधी चौक की सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जल जीवन हरियाली मिशन के संदेश से किया गया।पेंट माय सिटी कार्यक्रम चलाकर लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की गई।

बाईट- कुंदन कुमार, डीएम, बांका
बाईट- गिरधारी यादव, सांसद, बांका

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.