ETV Bharat / state

कल अराजपत्रित कर्मचारी संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 11 ट्रेड यूनियन और 40 महासंघ का समर्थन

बांका में 8 जनवरी को अराजपत्रित कर्मचारी संघ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा. इसके तहत 11 ट्रेड यूनियन और 40 महासंघ अपना समर्थन देते हुए एक दिवसीय हड़ताल करेंगे.

author img

By

Published : Jan 7, 2020, 1:21 PM IST

banka
8 जनवरी को अराजपत्रित कर्मचारी संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

बांकाः बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के बैनर तले शहर के पुराने अस्पताल परिसर में बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अजय चौहान ने की. संघ अपनी मांगों को लेकर 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा. बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार करने को लेकर चर्चा की गई.

आम लोग परेशान
अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अजय चौहान ने बताया कि संघ सरकार की नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा. इसके तहत 11 ट्रेड यूनियन और 40 महासंघ अपना समर्थन देते हुए एक दिवसीय हड़ताल करेंगे. सभी कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन कटवाकर इस हड़ताल में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि ठेका, मानदेय और कम मजदूरी पर काम करने की वजह से बेरोजगारी बढ़ी है. महंगाई सातवें आसमान पर है. इससे आम लोग परेशान हैं.

8 जनवरी को अराजपत्रित कर्मचारी संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

कई मुद्दों पर आंदोलन
भाकपा नेता सह पूर्व एमएलसी संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल मुख्य रूप से
⦁ कर्मचारियों के शोषण,
⦁ अनुबंध पर बहाली,
⦁ सभी सरकारी विभागों का निजीकरण,
⦁ किसानों की हकमारी सहित अन्य मुद्दों पर की जाएगी.
इसमें पूरे हिंदुस्तान के कामगार मजदूर, छात्र, किसान, नौजवान शामिल हो रहे हैं.

Intro:सरकार के नीतियों के खिलाफ अराजपत्रित कर्मचारी संघ 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत एक दिवसीय हड़ताल में 11 ट्रेड यूनियन और 40 महासंघ दे रहे हैं अपना समर्थन।

Body:- 8 जनवरी को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन

- राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत सभी कर्मचारी रहेंगे एकदिवसीय हड़ताल पर

- राष्ट्रव्यापी आंदोलन में 11 ट्रेड यूनियन और 40 महासंघ का समर्थन

- सरकार की नीतियों के विरोध में आंदोलनरत हैं कर्मचारी
- सभी कर्मचारी एक दिन का वेतन कटा कर रहेंगे हड़ताल पर

- भाकपा नेता ने कहा अनुबंध पर बहाली अभिलंब किया जाए बंद

- खाद और बीज के नाम पर सरकार कर रही है करोड़ों का घोटाला

बांका। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के बैनर तले शहर के पुरानी अस्पताल परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अजय चौहान ने बताया कि मुख्य रूप से 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत हड़ताल की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत हड़ताल में 11 ट्रेड यूनियन और 40 महासंघ का समर्थन प्राप्त है। आंदोलन मुख्य रूप से कर्मचारियों का शोषण, अनुबंध पर बहाली, निजीकरण, किसानों की हकमारी सहित अन्य मुद्दों पर की जाएगी। बैठक में भाकपा नेता सह पूर्व एमएलसी संजय कुमार भी शामिल हुए।

कर्मचारियों का शोषण अभिलंब बंद किया जाए
भाकपा नेता सह पूर्व एमएलसी संजय कुमार ने बताया कि 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जा रहा है। इस हड़ताल में 11 ट्रेड यूनियन और 40 महासंघ के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। हमारी मांग है कि कर्मचारियों का शोषण जो सरकार के द्वारा की जा जा रही है इसको अविलंब बंद किया जाए। सभी इसके खिलाफ है। साथ ही विभिन्न विभागों में लोगों को अनुबंध पर बहाल किया जा रहा है और उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सरकार निजीकरण का का रास्ता अख्तियार कर निजी हाथों में उपक्रम को बेचते जा रहे हैं। रेल के साथ-साथ सभी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा।

कम मजदूरी पर काम कराने की परिपाटी से बेरोजगारी बढ़ी है
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री अजय चौहान ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पूरे हिंदुस्तान के कामगार मजदूर, छात्र, किसान, नौजवान इस सामूहिक हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इसमें 11 ट्रेड यूनियन और 40 महासंघ का तो समर्थन है। सरकार ठेका, मानदेय और कम मजदूरी पर काम करने की जो परिपाटी चलाई है इससे बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई सातवें आसमान पर है। आम लोग परेशान हैं। किसानों को समर्थित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। खाद और बीज के नाम पर सरकार करोड़ों रुपए का घोटाला कर रही है। जनता को वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है।

Conclusion:एक दिन का वेतन कटा कर रहेंगे हड़ताल पर
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री अजय चौहान ने बताया कि हड़ताल राष्ट्रव्यापी है।
इसलिए सभी कर्मचारी एक दिन का अपना वेतन कटा कर सरकार को यह महसूस कराएंगे कि हम लोग सरकार के नीति के खिलाफ है और इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

बाईट- अजय चौहान, जिला मंत्री और राजपत्रित कर्मचारी महासंघ, बांका
बाईट- संजय कुमार, भाकपा नेता सह पूर्व एमएलसी, बांका
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.