ETV Bharat / state

एक्टिव हुई BJP महिला विंग, लिया मोदी सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प

author img

By

Published : Sep 6, 2020, 7:51 PM IST

बांका जिले में भाजपा महिला सेल के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

etv bharat
भाजपा महिला सेल के कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय में हुई बैठक.

बांका: केंद्र सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाए जाने को लेकर भाजपा महिला सेल के कार्यकर्ताओं ने बैठक की. यह बैठक बांका बीजेपी कार्यालय में आयोजित की गई. जिलाध्यक्ष पुनिता सिंह ने प्रचार-प्रसार कमेटी के मनोनित सदस्यों को बांका कार्यालय में सम्मानित किया. उन्हें प्रचार-प्रसार में तेजी लाने की अपील की.

केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को कराएं अवगत
जिलाध्यक्ष पुनिता सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता जिले में जन कल्याणकारी योजना का प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री के इस अभियान को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी. आगे बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ढ़ेर सारी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिसकी जानकारी ग्रामीण स्तर पर लोगों को कम ही पहुंच पा रही है. इसलिए सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं.

संचार के सीमित माध्यम के चलते नहीं मिल पाती है जानकारी
जिलाध्यक्ष पुनिता सिंह ने बताया कि अशिक्षा और ग्रामीण स्तर पर संचार के सीमित माध्यम की वजह से लोग सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना रह जाए. इसलिए कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.