ETV Bharat / city

डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर बोलीं राबड़ी देवी- हमेशा याद किए जाएंगे डॉ. साहब

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि डॉक्टर साहब विलक्षण प्रतिभा के धनी और प्रभावशाली राजनीतिक एवं सामाजिक राजनेता थे. उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी. तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर दुख जताया.

author img

By

Published : Aug 19, 2019, 4:34 PM IST

राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री

पटना: डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गहरा शोक जताया. आरजेडी नेता ने कहा कि उनके निधन की खबर से अत्यंत दुखी और मर्माहत हूं.

'उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी'
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि डॉक्टर साहब विलक्षण प्रतिभा के धनी और प्रभावशाली राजनीतिक और सामाजिक राजनेता थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रोफेसर के रूप में की और निरंतर आगे बढ़ते हुए बिहार के प्रभावशाली राजनीतिज्ञ बने. वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे. उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी. राबड़ी देवी ने कहा कि जगन्नाथ मिश्र का हमारे परिवार से काफी निकट संबंध था. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति दे.

तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर दुख जताया
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.

  • बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 19, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

Intro:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र के निधन पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गहरा शोक जताया है। राबड़ी देवी ने कहा की डॉ जगन्नाथ मिश्र के निधन की खबर से मैं अत्यंत दुखी और मर्माहत हूं।

Body:राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि डॉक्टर साहब विलक्षण प्रतिभा के प्रभावशाली राजनीतिक एवं सामाजिक राजनेता और दिलों पर राज करने वाले नेता थे। उन्होंने राजनीति की शुरुआत प्रोफेसर के रूप में की और निरंतर आगे बढ़ते हुए बिहार के प्रभावशाली राजनीतिज्ञ बने। उन्हें तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वे उच्च कोटि के शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ थे। उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी।
राबड़ी देवी ने कहा कि जगन्नाथ मिश्र का संबंध हमारी परिवार से काफी निकट था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति दे।
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ मिश्र जी हम सब के अभिभावक समान थे। उनके निधन से राजनीतिक सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व मंत्री एवं विधायक तेजप्रताप यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी डॉ मिश्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.