केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं नाथद्वारा, प्रभु श्रीनाथजी के किए दर्शन - Nirmala Sitharaman In Nathdwara - NIRMALA SITHARAMAN IN NATHDWARA
🎬 Watch Now: Feature Video


Published : Aug 23, 2024, 1:27 PM IST
राजसमंद. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार सुबह नाथद्वारा पहुंचीं. उन्होंने यहां प्रभु श्रीनाथजी के ग्वाल झांकी के दर्शन किए, जिसके बाद मंदिर परंपरा अनुसार रजाई उपरना ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया. इस दौरान मंदिर मंडल के अधिकारी सुधाकर शास्त्री, सहायक अधिकारी अनिल सनाढय, सचिव लीलाधर पुरोहित, सीईओ चेतन त्रिपाठी,भू संपदा अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे, जिला कलेक्टर भवरलाल, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी अजय अमरावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. दर्शन के बाद स्थानीय मोती महल चौक में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, महिला अध्यक्ष चंचल वैरागी, वीरेंद्र पुरोहित, गोपाल जोशी, पंकज लोढ़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया.