ETV Bharat / state

महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आगाज, राज्य भर से आई महिला पुलिसकर्मी कर रही हैं शिरकत - Women Police Conference

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 23, 2024, 1:47 PM IST

Tips on Women Policing. शुक्रवार से रांची में महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आगाज हो गया है. पुलिस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना और महिला नागरिकों के लिए पुलिसिंग को अधिक कारगर बनाना है. इसके माध्यम से महिला पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याएं बताने के लिए एक खुला मंच दिया गया है.

Women Police Conference
महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस की शुरूआत करते अधिकारी (ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड के पुलिस इतिहास में पहली बार महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. झारखंड सरकार में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, गृह सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित कई सीनियर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को पहली महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आगाज हुआ. 23 से 24 अगस्त तक रांची में महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है.

इस कांफ्रेंस में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के अनुभव और चुनौतियों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करने की कोशिश की गई है. पुलिस कॉन्फ्रेंस में राज्य के पुलिस सभी जिला और इकाई से आरक्षी, हवलदार सहायक पुलिस निरीक्षक और निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक भाग ले रहे है.

मुख्यालय स्थल की समस्याओं का तुरंत होगा निवारण

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि पुलिस कॉन्फ्रेंस में महिला पुलिसकर्मियों की जो समस्याएं निकलकर सामने आएंगीं अगर उनका समाधान पुलिस मुख्यालय के स्तर से होना है तो उसे त्वरित कर दिया जाएगा. वहीं जिन समस्याओं का समाधान सरकार के स्तर पर होना है उसकी पूरी सूची बनाकर सरकार को दिया जाएगा.

डीजीपी ने बताया कि महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले हैं. कार्यक्रम में ही सरकार के द्वारा पूरी की जाने वाली मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा. महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस में महिला पुलिस अधिकारियों के कौशल विकास उनके क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना के काम को लेकर भी फोकस किया जा रहा है.

वहीं, पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने और उनके प्रमोशन के अवसरों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा. महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस में झारखंड की 200 से अधिक महिला पुलिसकर्मी भाग ले रही हैं.

ये भी पढ़ें- झारखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, उपलब्धियों और चुनौतियों पर होगी बात - Jharkhand Police

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.