ETV Bharat / state

रणदीप सुरजेवाला के बयान पर मचा बवाल, उत्तराखंड BJP महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा, कांग्रेस को जमकर लताड़ा - SURJEWALA CONTROVERSIAL STATEMENT

Congress spokesperson Randeep Surjewala, Randeep Surjewala controversial statement कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर इन दिनों बबाल मचा हुआ है. भाजपा महिला मोर्चा ने सुरजेवाला के बयान की निंदा की है. भाजपा महिला मोर्चा ने कहा महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है.

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : Apr 4, 2024, 8:55 PM IST

Updated : Apr 4, 2024, 10:05 PM IST

Etv Bharat
रणदीप सुरजेवाला के बयान पर मचा बबाल

देहरादून: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान को लेकर के भाजपा देश भर में रोष व्यक्त कर रही है. इसी कड़ी में उत्तराखंड में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी प्रतिक्रिया दी है. महिला मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी महिला प्रवक्ताओं की टीम ने नारी शक्ति के अपमान की लंबी फेहरिस्त सामने रखते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया.

भाजपा ने कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला के हेमा मालिनी को लेकर दिए गए विवादित टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड महिला मोर्चा ने कहा यह कांग्रेस की मातृ शक्ति के प्रति घटिया मानसिकता का एक उदाहरण है. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मथुरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी पर कड़े शब्दों में की निंदा की है. इस दौरान मंच पर मौजूद पार्टी महिला प्रवक्ताओं के पैनल ने एक सिरे से कांग्रेस नेताओं की हरकतों पर आक्रोश व्यक्त किया.

आशा नौटियाल के साथ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक, सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन ने एक स्वर में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला द्वारा नारी शक्ति के अपमान को उनकी पार्टी का असली चरित्र बताया. उन्होंने कहा, कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है.
इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा, कांग्रेस के नीचे से लेकर ऊपर तक तमाम बड़े-बड़े नेताओं ने अक्सर महिलाओं का अपमान एवं शोषण किया है. अफसोस पार्टी की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी एवं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका वाड्रा की जुबान आज तक नहीं खुली. शायद यही वजह है कि उनका इशारा जानकर कांग्रेस में महिलाओं के अपमान की परंपरा बरकरार है. उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड, मातृशक्ति की भूमि है वो इन्हें माफ नहीं करने वाली है.

पढे़ं- हेमा मालिनी पर विवादित बयान के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Last Updated : Apr 4, 2024, 10:05 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.