ETV Bharat / state

पश्चिमी हवाओं के बंद होने से बढ़ने लगा UP का तापमान, झांसी रहा सबसे ज्यादा गर्म, जानिए मौसम का हाल - UP WEATHER FORECAST

4 जिलों में तापमान पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस के पार, धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी.

यूपी में बढ़ने लगी गर्मी.
यूपी में बढ़ने लगी गर्मी. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 16, 2025, 11:41 AM IST

लखनऊ : यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है. पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आ रही है, जबकि बंद होने से फिर से तापमान में इजाफा होने लगता है. शनिवार को ज्यादातर जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. रविवार को तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है. आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी में भी इजाफा होगा. पश्चिमी हवा का असर कम होने से 4 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया.

लखनऊ में खिली रहेगी धूप : राजधानी शनिवार को सुबह से आसमान साफ रहा. दिन में तेज धूप निकली. अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को लखनऊ में धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

अयोध्या में पड़ी सबसे ज्यादा ठंड : शनिवार को अयोध्या यूपी का सबसे ठंडा जिला रहा. यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. सबसे अधिक तापमान झांसी जिले में 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इसी कड़ी में प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32.6, वाराणसी में 31, हमीरपुर में 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. तापमान में इजाफा होने से मौसम गर्म होता जाएगा.

यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, IMD की भविष्यवाणी चिंताजनक! ओडिशा में टूटा 52 साल का रिकॉर्ड

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.