ETV Bharat / state

तिरंगे के रंग में रंगा सिवनी, 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल - Seoni Tiranga Yatra

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 14, 2024, 1:50 PM IST

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय में भव्य तिरंह यात्रा का आयोजन किया गया. 3 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा जहां-जहां से गुजरी लोग उसमें जुड़ते चले गए और तकरीबन पांच हजार लोग इस यात्रा में शामिल हुए.

INDEPENDENCE DAY CELEBRATION SEONI
तिरंगे के रंग में रंगा सिवनी (Etv Bharat)

सिवनी : यह यात्रा फुटबाल स्टेडियम सिवनी से प्रारंभ होकर पुलिस कंट्रोल रूम, बाहुबली चौक होते हुए सिंधिया चौक से गांधी भवन में आकर कुछ देर रूकी. यहां पर शहीद स्मारक पर अतिथियों व अधिकारियों द्वारा पुष्पों से श्रद्धांजली अर्पित की गई. यात्रा के बाद क्षेत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. साथ ही कलेक्टर संस्कृति जैन ने यात्रा में शामिल लोगों को तिरंगे के प्रति शपथ दिलाई और दो किलोमीटर लंबी तिरंगा चुनरी के साथ 3 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा को प्रारंभ किया गया.

देखें वीडियो (Etv Bharat)

यात्रा में ये रहे शामिल

फुटबॉल स्टेडियम से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में शासन के निर्देशानुसार खिलाड़ियों व छात्रों के साथ कलेक्टर संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पवार नवजीन विजय, जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे, बालाघाट सिवनी सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश मुनमुन राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया, पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर औप भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे उपस्थित रहे.

3KM LONG TIRANGA YATRA
फुटबॉल स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा (Etv Bharat)

Read more -

सीएम भोपाल तो डिप्टी सीएम देवड़ा जबलपुर में करेंगे झंडावंदन, एमपी के मंत्रियों की लिस्ट जारी

यात्रा को सफल बनाने इनकी रही अहम भूमिका
SEONI TIRANGA YATRA
2 किमी लंबी चुनरी के साथ 3 किमी लंबी यात्रा निकाली गई (Etv Bharat)

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, नगर पालिका परिषद, स्वास्थ्य विभाग, जन अभियान परिषद, जिला स्त्रोत समन्वयक, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, खेल संघों के साथ-साथ समस्त विभागों के सहयोग के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम के अंत में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे द्वारा जिला प्रशासन की ओर से समस्त सहयोगियों को आभार व्यक्त किया गया. इस अवसर पर किरण भलावी अध्यक्ष, जनपद पंचायत सिवनी, गजानंद पंचेश्वर, प्रेम तिवारी, अजय बाबा पांडे, संतोष अग्रवाल, आनंद शर्मा आदि की उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.