ETV Bharat / state

राजद ने जारी की पांचों प्रमंडल के प्रभारियों और सह प्रभारियों की लिस्ट, संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य - RJD division incharge

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 11, 2024, 10:08 PM IST

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत प्रमंडलीय संगठन प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी की गई है.

RJD division incharge
राजद की बैठक में नेता (सोर्स- राजद)

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग जिलों के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव राज्य का दौरा कर वापस लौट आए हैं. इसके बाद आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए झारखंड के सभी पांच प्रमंडलों में संगठन प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की.

लिस्ट जारी करने के बाद राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को धारदार बनाने का लक्ष्य रखा गया है. पूरे राज्य में पार्टी और प्रदेश व जिला स्तर के नेता तेजी से काम कर रहे हैं.

प्रमंडलवार संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

  • कैलाश यादव - प्रभारी
  • फैजुल हक रसीद - सह प्रभारी

दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल

  • आबिद अली - प्रभारी
  • रामकुमार यादव सह प्रभारी

कोल्हान प्रमंडल

  • विक्रम प्रसाद यादव - प्रभारी
  • ममता भुइयां - सह प्रभारी

संथाल परगना

  • सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री, प्रभारी

पलामू प्रमंडल

  • गिरधारी गोप - प्रभारी
  • सुखदेव विद्रोही - सह प्रभारी

आज प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रभारियों एवं सह प्रभारियों के नामों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के निर्देशानुसार सभी प्रमंडल प्रभारी तत्काल जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर बूथ कमेटियों का गठन करने एवं विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ करने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें:

किसकी झोली में जाएगी देवघर विधानसभा सीट, इंडिया गठबंधन के इस दल ने पेश किया दावा - Jharkhand Mukti Morcha

झारखंड राजद करेगा इंडिया गठबंधन में सम्मानजनक समझौता, सीट संख्या का सवाल टाल गए जयप्रकाश नारायण - Jharkhand Assembly Election 2024

पलामू प्रमंडल के नेताओं संग राजद प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, चर्चा में छाया रहा कोल्हान - Jharkhand RJD

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.