ETV Bharat / state

रांची एसएसपी की पत्नी कंचन सिंह बनीं आईएएस, नॉन स्टेट सिविल सर्विस के 6 अफसरों को मिली प्रोन्नति - OFFICERS GET PROMOTED TO IAS

नॉन स्टेट सिविल सर्विस के 6 अधिकारियों को आईएएस कैडर में प्रोन्नति मिली है. खबर में देखिए पूरी लिस्ट

Officers Get Promoted To IAS
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी कंचन सिंह. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 3, 2025, 2:48 PM IST

रांचीः झारखंड के छह नॉन स्टेट सिविल सर्विस के अधिकारियों के लिए खुशखबरी है. इनको भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत झारखंड कैडर में प्रोन्नति मिली है. केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. साल 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध इन सभी को प्रोन्नति मिली है. इनमें कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, बिजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद के नाम शामिल हैं.

रांची एसएसपी की पत्नी भी बनीं आईएएस

आपको बता दें कि आईएएस कैडर में प्रोन्नति पाने वाली कंचन सिंह रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी हैं. उन्होंने सीडीपीओ पद से सेवा की शुरुआत कर इस मुकाम को हासिल किया है. इस लिस्ट में शामिल बिजय कुमार सिन्हा इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े रहे हैं. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है.

आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई 2023 में पहली बार राज्य पुलिस सेवा के 24 पुलिस पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिली थी. तब तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को पिन और बैज लगाकर सम्मानित किया था. इस मौके पर आयोजित समारोह के दौरान तत्कालीन मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए कहा था कि आपको प्रोन्नति मिलने में थोड़ा विलंब जरूर हुआ, लेकिन यह भी समझना होगा कि 24 पुलिस पदाधिकारियों को एक साथ आईपीएस में प्रोन्नति देने वाला झारखंड देश का पहला राज्य होगा. आपको बता दें कि इसी बैच के कई आईपीएस अलग-अलग जिलों में पुलिस कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर बने आईएएस, नोटिफिकेशन जारी - OFFICERS PROMOTED TO IAS

झारखंड पुलिस सेवा के 24 पदाधिकारी बने आईपीएस, सीएम ने लगाया पिन और बैज कहा- आप से हैं बहुत उम्मीदें - etv news

IAS-IPS की च्वाइस पोस्टिंग के नाम पर पैसों की ठगी! शिकायत दर्ज होने से मचा हड़कंप - FRAUD IN IAS AND IPS POSTING

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.