ETV Bharat / state

पलामू प्रमंडल के नेताओं संग राजद प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, चर्चा में छाया रहा कोल्हान - Jharkhand RJD

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 9, 2024, 7:58 PM IST

Updated : Sep 9, 2024, 8:07 PM IST

Jharkhand RJD ambition. झारखंड में बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति में अब महागठबंधन के दलों की महत्वाकांक्षा भी हिलोरे मारने लगी है. इसी क्रम में महागठबंधन के मुख्य घटक दल राजद की अहम बैठक रांची में हुई. जिसमें पलामू प्रमंडल के नेता शामिल हुए, पर बैठक में चर्चा कोल्हान के बारे में की गई.

RJD Meeting In Ranchi
बैठक में मौजूद झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह. (फोटो-ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड के प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में सोमवार को राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बैठक की. जिसमें पलामू प्रमंडल के तीन जिले गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान राज्यभर में राजद की संगठन और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई.

बयान देते झारखंड राजद के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह. (वीडियो-ईटीवी भारत)

कोल्हान की सीटों पर राजद की नजर

इस दौरान रविवार को सरायकेला-खरसावां में हुई पार्टी नेताओं की बैठक का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कोल्हान क्षेत्र के नेताओं की इच्छा है कि कोल्हान की दो से तीन सीट पर राजद चुनाव लड़े.

कोल्हान में राजद की स्थिति मजबूतः प्रदेश अध्यक्ष

राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि कोल्हान के मझगांव, मनोहरपुर, ईचागढ़, जमशेदपुर पूर्वी जैसे विधानसभा सीटों पर राजद की मजबूत पकड़ रही है. उन्होंने कहा कि मझगांव विधानसभा में तो वहां के बड़े नेता रहे गोवर्धन नायक के पोते राजद के जिलाध्यक्ष हैं.

हर जिले में रैली का आयोजन करेगा राजद

झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि राजद पूरी गंभीरता से झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगा. इसके लिए जल्द ही अलग-अलग जिलों में यात्रा और रैली का कार्यक्रम बनाया जाएगा. जिलावार आयोजित होने वाली रैली के लिए जल्द पूरा शेड्यूल बना लिया जाएगा. उन्होंने कहा हर जिले में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शिरकत करेंगे.

RJD Meeting In Ranchi
बैठक में मौजूद राजद नेता और कार्यकर्ता. (फोटो-ईटीवी भारत)

विशेष कमेटी की रिपोर्ट को किया जा एकत्रित

झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम उन 22 विधानसभा सीटों पर चुनाव की पूरी तैयारी कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हजारीबाग, कोडरमा सहित अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ भी जल्द बैठक की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

क्या गठबंधन में कमजोर कड़ी है झारखंड राजद! जानें, इस रिपोर्ट से - Rashtriya Janata Dal

राजद प्रदेश अध्यक्ष से खास बातचीतः 22 सीटों पर हमारी तैयारी लेकिन इस बार झामुमो-कांग्रेस को सोचना पड़ेगा - Jharkhand Assembly Election

विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में दरार! 22 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात पर झामुमो ने कही ये बात - JMM Objection On Jharkhand RJD

Last Updated : Sep 9, 2024, 8:07 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.