ETV Bharat / state

भाजपा ही छोटे से कार्यकर्ता को सांसद का टिकट दे सकती है, जबलपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाए जाने पर बोले आशीष दुबे

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Mar 3, 2024, 1:48 PM IST

Jabalpur loksabha candidate ashish dubey : आशीष दुबे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उन्होंने पार्टी में कई अहम पदों की जिम्मेदारी भी संभाली है.

Jabalpur loksabha candidate ashish dubey
आशीष दुबे जबलपुर
लोकसभा से उम्मीदवार बनाए जाने पर ये बोले आशीष दुबे

जबलपुर. लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के पहले ही भाजपा ने एक बार फिर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सबको चौंका दिया है. जबलपुर से पार्टी ने भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे (Ashish dubey jabalpur) को टिकट देते हुए चुनावी मैदानी में उतारा है. जबलपुर से दावेदारों की लंबी लिस्ट रही लेकिन पार्टी ने जद्दोजहद के बाद दुबे के नाम पर मुहर लगा दी है. भाजपा उम्मीदवार आशीष दुबे ने इस दौरान कहा कि मोदी सरकार के 400 पार को हम सफल बनाएंगे, भाजपा ही छोटे से कार्यकर्ता को सांसद का टिकट दे सकती है.

लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं आशीष दुबे

आशीष दुबे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उन्होंने पार्टी में कई अहम पदों की जिम्मेदारी भी संभाली है. पूर्व में जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष का दायित्व निभाने के बाद वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री भी हैं. संघ और संगठन की पृष्ठभूमि वाले आशीष दुबे सरल, सौम्य स्वभाव के माने जाते हैं. उनकी पार्टी के सभी गुटों और नेताओं से अच्छे संबंध हैं. आशीष दुबे के पिता स्वर्गीय अंबिकेश्वर दुबे भी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं उन्होंने भी पार्टी में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली थी.

इस वजह से बनाए गए लोकसभा के उम्मीदवार

संगठन के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा सक्रिय रहने के चलते ही आशीष दुबे को जबलपुर लोकसभा से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है. पिछले चार चुनावों में जबलपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिंह जीत हासिल करते आ रहे हैं लेकिन इस बार के विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने उन्हें जबलपुर पश्चिम से उम्मीदवार बनाया और जीत के बाद उन्हें मोहन यादव कैबिनेट में लोक निर्माण मंत्री का पद दिया गया है. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है.

Read more -

नर्मदा का सीना छलनी कर रहे माफिया, जबलपुर में हाई-फाई मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन

सीएम मोहन यादव के सामने पार्टी की महिला पार्षदों का जोरदार हंगामा, कई बार काफिले के सामने आईं पर नहीं हुई मुलाकात

ऐसा रहा है आशीष दुबे का राजनीतिक सफर

भाजपा लोकसभा सीट से उम्मीदवार आशीष दुबे ने वर्ष 1990 से कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया. वर्ष 2000 में जिला मंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर, वर्ष 2007 से 2010 तक जिलाध्यक्ष, वर्ष 2010 से 2015 तक जिलाध्यक्ष, वर्ष 2016 से 2021 तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 2021 से प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भाजपा में संभाल रहे हैं. आशीष दुबे प्रदेश मंत्री बनने के पूर्व जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.