रांची, बेड़ोः अंतरराष्ट्रीय धावक बुधवा उरांव (63) का बुधवार की सुबह जमशेदपुर में आकस्मिक निधन हो गया. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रांची के इटकी प्रखंड अंतर्गत रानी खटंगा गांव लाया गया. जहां आदिवासी रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई.
बुधवा उरांव अपने पीछे पत्नी, पांच लड़के और एक बेटी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वहीं उनके निधन की खबर सुनकर पूरे झारखंड में शोक की लहर फैल गई है. बुधवा उरांव के निधन की जानकारी मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और टॉप के अधिकारी खटंगा गांव पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजिल दी.
बंदूक झुका कर दी गई सलामी
इस दौरान जैप कमांडेंट आईपीएस डॉ सरोजनी लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस बलों ने बंदूक झुका कर सलामी दी. इस मौके पर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सह पत्थलगड़ी नेता विजय कुजूर ने फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अंतरराष्ट्रीय धावक बुधवा उरांव के निधन पर एडीजी प्रिया दुबे, राजकुमार लकड़ा, डीआईजी पटेल मयूर के अलावे कई पुलिस अधिकारियों ने शोक जताया है. साथ ही खेल जगत और राजनीतिक महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है.इस मौके पर जागरे उरांव, राजकुमार तिर्की, बेलस तिर्की, शिवनाथ तिग्गा, राजन किस्पोट्टा, सुनील मिंज, मो सादिक सहित सैकड़ों गणमान्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
बुधवा उरांव की उपलब्धियां
बताते चलें कि बुधवा उरांव एथलेक्टिक्स की दुनिया में देश का प्रतिनिधित्व किया था. 1985 में मास्को में 800 मीटर दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत को पदक दिलाया, वर्ष 1986 में ओलंपिक क्वालीफायर में 800 मीटर की दौड़ में तकनीकी कारणों से डिसक्वालिफाई हो गए थे, 1986 के ही सियोल एशियन गेम में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता फिर 1987 ढाका में आयोजित साउथ एशियन गेम्स की 800 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉड के साथ गोल्ड मेडल जीता, वर्ष 1989 कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस मीट में उन्होंने एक स्वर्ण, एक सिल्वर मेडल जीता है, इसके अलावा लगभग 50 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें-
कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन अपूरणीय क्षति, झारखंड उन्हें हमेशा याद रखेगा: बंधु तिर्की
VIDEO: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से झारखंड में शोक की लहर, कांग्रेस पार्टी ने जताया दुख
सिमडेगाः अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीहदास बा का निधन, हॉकी जगत में शोक की लहर