शिमला: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज दिल्ल के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और डेलीगेशन ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए. जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई. इसी के साथ मनमोहन सिंह हमेशा-हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए.
#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh brought at Nigam Bodh Ghat for his last rites.
— ANI (@ANI) December 28, 2024
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/2txZmKx1CP
उपलब्धियों से भरा रहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जीवन
मनमोहन सिंह का जीवन उपलब्धियों से भरा रहा. उन्होंने आरबीआई गवर्नर, वित्त सचिव, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश के लिए अहम योगदान दिया. जब भारत की आर्थिक स्थित खस्ताहाल हो गई थी, तब मनमोहन की आर्थिक नीति की बदौलत ही देश की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौटी. उन्होंने देश में लाइसेंस राज को खत्म किया. उन्होंने विदेशी निवेश, निजीकरण और उदारीकरण का रास्ता खोला, इतना ही नहीं मनमोहन की बड़ी उपलब्धियों में अमेरिका के साथ भारत की परमाणु डील की अहम भूमिका रही. इसके अलावा राइट टू एजुकेशन, सूचना का अधिकार, आधार कार्ड, मनरेगा और खाद्य गारंटी स्कीम जैसी योजनाओं से देश के लोगों को सशक्त करने का काम किया.
India mourns the loss of one of its most distinguished leaders, Dr. Manmohan Singh Ji. Rising from humble origins, he rose to become a respected economist. He served in various government positions as well, including as Finance Minister, leaving a strong imprint on our economic… pic.twitter.com/clW00Yv6oP
— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2024
Paid last respects to former Prime Minister Dr. Manmohan Singh Ji. His service to India will always be cherished. pic.twitter.com/wHXcOLgREH
— Narendra Modi (@narendramodi) December 28, 2024
पीएम मोदी ने देश के लिए मनमोहन सिंह के योगदान को किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया और मनमोहन सिंह के देश के लिए दिए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया. नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है. साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने. उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी. संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे. हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए".
आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को अंतिम नमन करते हुए मेरी आँखें नम हैं।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) December 28, 2024
आपका जीवन प्रकाशस्तंभ के समान है, जिसने भारत को नई आर्थिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने का मार्ग दिखाया।
जब भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में मनमोहन सिंह जी का इतिहास लिखा जाएगा, तो उनका व्यक्तित्व और… pic.twitter.com/nVNZBQqviI
सीएम सुखविंदर सिंह ने मनमोहन सिंह के योगदान को किया याद
इस मौके पर हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह जी ने देश को आर्थिक संकट से उबारा और दुनिया को आर्थिक चुनौतियों से निपटने का मार्ग दिखाया. उनकी दूरदर्शी नीतियों की बदौलत मनरेगा जैसी योजना आज करोड़ों परिवारों की जिंदगी में उजाला भर रही है और उनके घरों में चूल्हे जलने का कारण बन रही है. उनकी दूरदर्शिता ने बैंक ऑफ इंग्लैंड में गिरवी रखे गए सोने को वापस लाकर देश की गरिमा बचाई. उनका हर कार्य सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा".
डॉ. मनमोहन सिंह जी ने देश को आर्थिक संकट से उबारा और दुनिया को आर्थिक चुनौतियों से निपटने का मार्ग दिखाया।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) December 28, 2024
उनकी दूरदर्शी नीतियों की बदौलत मनरेगा जैसी योजना आज करोड़ों परिवारों की जिंदगी में उजाला भर रही है और उनके घरों में चूल्हे जलने का कारण बन रही है। pic.twitter.com/06SnWcEGMC
#WATCH | President Droupadi Murmu arrives at Nigam Bodh Ghat in Delhi to pay her last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh
— ANI (@ANI) December 28, 2024
(Source: DD News) pic.twitter.com/bEIFkZzjpb
26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में मनमोहन सिंह ने ली अंतिम सांस
बता दें कि 26 दिसंबर को तबीयत बिगड़ने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. निधन के बाद मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया. जहां पीएम नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, कई केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
VIDEO | Mortal remains of former PM Manmohan Singh being taken from Congress headquarters to Nigambodh Ghat in Delhi for the last rites.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 28, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Delhi #ManmohanSingh pic.twitter.com/ZzVqAc04YU
Manmohan Singh Ji led India with immense wisdom and integrity. His humility and deep understanding of economics inspired the nation.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 26, 2024
My heartfelt condolences to Mrs. Kaur and the family.
I have lost a mentor and guide. Millions of us who admired him will remember him with the… pic.twitter.com/bYT5o1ZN2R
आज कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर
आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी. वहीं, देशभर से आए कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम, सांसद, नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी. जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस कार्यालय से अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया गया. इस दौरान देशभर से आए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और पैदल ही निगम बोध घाट तक पहुंचे.
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP & Congress MP Rahul Gandhi and Congress MP Priyanka Gandhi Vadra pay last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh at AICC Headquarters. pic.twitter.com/4iLrAXsqsZ
— ANI (@ANI) December 28, 2024
#WATCH | Delhi | CPP Chairperson Sonia Gandhi pays her last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh kept at AICC headquarters pic.twitter.com/38NrurrCGa
— ANI (@ANI) December 28, 2024
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया दुख
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दुख जताया है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया, 'जिल और मैं भारत के लोगों के साथ पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं. इस कठिन समय में हम उस दृष्टिकोण के प्रति पुनः प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिए प्रधानमंत्री सिंह ने अपना जीवन समर्पित किया. जिल और मैं उनके परिवार और भारत के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.'
The White House released a statement from President Joe Biden on the death of former Prime Minister #DrManmohanSingh, the statement reads, " jill and i join the people of india in grieving the loss of former indian prime minister manmohan singh...during this difficult time, we… pic.twitter.com/F201Uffl1M
— ANI (@ANI) December 28, 2024
कई राज्यों के मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में हुए शामिल
कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निकली तो देशभर के कांग्रेस शासित राज्यों से आए मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्थिव शरीर के साथ निगम बोध घाट पहुंचे. वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, दिल्ली की सीएम आतिशी सहित कई राज्यों से आए मंत्री और नेता शामिल हुए. निगम बोध घाट पर परिजनों की मौजूदगी में सिख धर्म के रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया.
ये भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
ये भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम सुक्खू समेत हिमाचल के नेताओं ने जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि