ETV Bharat / state

केरल पहुंचा मानसून लेकिन गर्मी और हीटवेव से राहत की उम्मीद कम, पारा 47 डिग्री के पार - HEATWAVE

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 31, 2024, 9:54 AM IST

Chhattisgarh Weather Update, Heatwave छत्तीसगढ़ में गर्मी कहर बनकर टूट रही है. प्रदेश में गर्मी से 3 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है.

हीटवेव
Weather Update (ETV Bharat Chhattisgarh)

रायपुर: मानसून केरल पहुंच गया है लेकिन छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को 17 जिलों में Heatwave का यलो अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को मुंगेली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. रायपुर में 46.8 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड हुआ. अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लेकर 47 डिग्री पर पहुंच गया है.

शनिवार से मिलेगी राहत: शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा लेकिन शनिवार के बाद से प्रदेश का अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री कम हो सकता है. अधिकतम तापमान में गिरावट होने से तपती गर्मी और हीटवेव से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया "एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. जो दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश दक्षिण बिहार और उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पश्चिम बांग्लादेश तक फैली हुई है. जो समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इस सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है. बारिश का क्षेत्र मुख्यता दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग रह सकता है. "

छत्तीसगढ़ के जिलों का तापमान: गुरुवार को प्रदेश में मुंगेली सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां का तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया. जगदलपुर में भी पारा 40 डिग्री के पार चला गया.
  1. रायपुर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री
  2. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री
  3. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 30 डिग्री
  4. पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 30 डिग्री
  5. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री
  6. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री
  7. दुर्ग का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री
  8. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 46 डिग्री न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया
तपती गर्मी और हीटवेव से जल रहा छत्तीसगढ़, दोपहर को ड्यूटी जा रहे ट्रैफिक जवान की मौत - heatwave
मौसम विभाग ने 17 जिलों में हीट वेव चलने का जारी किया येलो अलर्ट - heat wave alert
हीटवेव की चपेट में छत्तीसगढ़, तापमान 47 डिग्री के करीब, 1 जून से झमाझम बारिश से राहत - heatwave In Chhattisgarh

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.