ETV Bharat / state

दिग्विजय सिंह की EVM पर खतरनाक चेतावनी, देशद्रोह केस में खास लोगों दी जाएगी ये बड़ी सजा - Digvijay Singh on EVM Tampering

author img

By IANS

Published : Mar 22, 2024, 5:29 PM IST

Updated : Mar 22, 2024, 9:13 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि "वो लोग एक दिन पकड़े जाएंगे, हम लोग इसके काफी नजदीक पहुंच गए हैं. इस गड़बड़ी में शामिल लोगों को देशद्रोह में फांसी दी जाएगी".

Digvijay Singh on EVM Tempering
ईवीएम में गड़बड़ी करने वालों को दिग्विजय सिंह की चेतावनी

भोपाल (IANS)। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से एक बार फिर EVM को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कई गैर राजनीतिक संस्थानों ने भी EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव करने की वकालत की है. वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि "इस गड़बड़ी में शामिल लोगों को देशद्रोह में फांसी दी जाएगी".

ईवीएम में हेराफेरी करने वालों को देशद्रोह में फांसी दी जाएगी

भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ईवीएम में हेराफेरी करने वालों को "मैं चेतावनी देना चाहता हूं, वे लोग एक दिन पकड़े जाएंगे, हम लोग इसके काफी नजदीक पहुंच गए हैं. जिस दिन ये पकड़े जाएंगे, उस दिन इन्हें देशद्रोह में फांसी दी जाएगी." पूर्व मुख्यमंत्री ने ईवीएम में गड़बड़ी, कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने और भोजशाला के सर्वे कराए जाने जैसे मसलों पर भाजपा तथा केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला.

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस के खाते सीज करने पर भड़के दिग्विजय सिंह "देश में अघोषित आपातकाल, चुनावी चंदे के नाम पर बेतहाशा घोटाले"

केजरीवाल को लेकर सीएम और पूर्व सीएम के बीच बढ़ी तकरार, गुत्थमगुत्थी तक पहुंची नौबत

उन्होंने भाजपा के बढ़ते जनाधार को लेकर कहा कि "जन चर्चा इस बात की है कि जो मेंडेट जनता का मिला है, उसमे कहीं न कहीं गड़बड़ है और कई प्रश्न ईवीएम पर भी उठ रहे हैं. इसका जवाब न तो चुनाव आयोग देता है, न सरकार देती है और इनका अति विश्वास झलकता है." इन्होंने 2014 में कहा 272 से ज्यादा सीटें मिलेंगी तो 284 आईं. 2019 में कहा 300 से ज्यादा सीटें आयेंगी, तो 303 आई और अब कह रहे हैं 400 पार. यह इस तरह का उदाहरण हमें कहीं और देखने नहीं मिलता, लेकिन उनका अति विश्वास शक पैदा करता है."

Last Updated : Mar 22, 2024, 9:13 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.