ETV Bharat / state

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा, करोड़ों की देंगे सौगात - CM Vishnu Deo Sai Bastar tour

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग का दौरे करेंगे. मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलेवासियों को 430 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे.

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : 2 hours ago

CM Vishnu Deo Sai Bastar tour
मुख्यमंत्री का बस्तर दौरा (ETV Bharat)

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को बस्तर संभाग के दौरा पर रहेंगे. सीएम साय आज दंतेवाड़ा में 167.21 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद सीएम साय बीजापुर पहुंचेंगे, जहां जिलेवासियों को 263.67 करोड़ रूपए की लागत वाले 209 निर्माण कार्यों की सौगात देंगे.

दंतेवाड़ा को देंगे 167.21 करोड़ की सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 11.25 बजे दक्षिण बस्तर के जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे. जिसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे दंतेश्वरी मंदिर में माता के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद सीएम साय 167 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत वाले 48 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे. इसमें 59 करोड़ 57 लाख रूपए के 10 कार्यों का लोकार्पण और 107 करोड़ 63 लाख रूपए के 38 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है.

बीजापुर में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण : दंतेवाड़ा के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे. बीजापुर में सीएम साय 263 करोड़ 67 लाख 23 हजार रूपए की लागत वाले 209 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे. इसमें 35 करोड़ 13 लाख 26 हजार रूपए के 64 कार्यों का लोकार्पण और 228 करोड़ 53 लाख 97 हजार रूपए के 145 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है.

सुकमा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों के कोर इलाके में ऑपरेशन - Naxal Encounter in Sukma
सशस्त्र सैनिक समारोह 2024, टी90 भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी रायपुर पहुंची, भव्य स्वागत - T90 Bhishma Tank Reached Raipur
डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा शुरू, मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए नि:शुल्क बस सेवा - Dongargarh Darshan Yatra

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.