ETV Bharat / state

मंईयां सम्मान योजना चुनावी स्टंट, ईमानदारी से महिलाओं के खाते में पैसे भेजे हेमंत सरकार: अर्जुन मुंडा - Maiya Samman Yojana

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 1, 2024, 4:44 PM IST

Arjun Munda called Maiya Samman Yojana election stunt. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने मंईयां सम्मान योजना को चुनावी स्टंट करार दिया. इसके अलावा उन्होंने हेमंत सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार ईमानदारी पूर्वक महिलाओं के खाते में पैसे भेजे.

BJP leader Arjun Munda called Maiya Samman Yojana election stunt
सरायकेला में बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा (Etv Bharat)

सरायकेला: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला का दौरा किया. पार्टी की बैठक में अर्जुन मुंडा शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एक चुनावी स्टंट है. सरकार को यह योजना जनवरी 2020 से प्रारंभ करनी चाहिए. लेकिन विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राज्य की माता और बहनों को रिझाने के उद्देश्य से सरकार ये योजना लेकर आई है.

अर्जुन मुंडा ने मंईयां सम्मान योजना को चुनावी स्टंट करार दिया (ETV Bharat)

रविवार को भारतीय जनता पार्टी सरायकेला जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पार्टी नेता अर्जुन मुंडा पहुंचे. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए अर्जुन अर्जुन मुंडा ने कहा कि पूरे 5 साल यह योजना चले और हर माता बहन के खाते में प्रतिमाह राशि आए तभी इस योजना की सार्थकता है अन्यथा यह एक चुनावी स्टंट है.

ईमानदार सरकार वही जो वादा को करे पूरा

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते आदिवासी उत्थान कल्याण एवं कृषि से जुड़े कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को समय से पूरा किया. इन सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिले ईमानदार सरकार की यही पहचान है. भाजपा जिला कार्यालय की इस बैठक में पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इस बैठक में पार्टी के आला नेताओं के द्वारा आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी.

इसे भी पढ़ें- चंपाई सोरेन को दूध की मक्खी की तरह मुख्यमंत्री पद से हटाया, मेरिट को कंप्रोमाइज करने के लिए JPSC रिजल्ट में देरी: अर्जुन मुंडा - Arjun Munda

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर के भुइयांडीह बस्ती तोड़ने की नोटिस मामले में डॉ. अजय का बड़ा खुलासा, अर्जुन मुंडा और सरयू राय पर लगाए आरोप - Dr Ajay Kumar

इसे भी पढ़ें- विजय संकल्प सभा में बोले में पूर्व केंद्रीय मंत्री, झारखंड का भला सिर्फ भाजपा कर सकती हैं- अर्जुन मुंडा - Vijay Sankalp Sabha

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.