ETV Bharat / state

दिल्ली में AAP और कांग्रेस का गठबंधन, फिर भी BJP ने दी पटखनी, एक नजर में सभी 12 जोन का रिजल्ट देखें - BJP defeats AAP in MCD ward poll

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Sep 4, 2024, 8:11 PM IST

Updated : Sep 4, 2024, 10:42 PM IST

Delhi MCD Ward Committee Polls Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के वार्ड कमेटी इलेक्शन में AAP उम्मीदवारों के समर्थन में कांग्रेस के सदस्यों ने मतदान किया. इसके बावजूद एमसीडी के 12 वार्ड समितियों में से सात वार्ड कमेटियों पर भाजपा ने जीत दर्ज की. एक नजर में देखें सभी रिजल्ट...

एमसीडी जोनल चुनाव में बीजेपी का दबदबा
एमसीडी जोनल चुनाव में बीजेपी का दबदबा (Etv Bharat)

नई दिल्ली: आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में बुधवार को हुए नगर निगम के वार्ड कमेटी इलेक्शन में आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थन में कांग्रेस के सदस्यों ने मतदान किया. विभिन्न वार्डों में कांग्रेस के पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और डिप्टी चेयरमैन उम्मीदवारों को अपना मत देकर जीत दिलाई. हालांकि, कुछ जगह कांग्रेस के साथ गठबंधन के बावजूद AAP को हार मिली है.

भाजपा ने एमसीडी जोनल वार्ड चुनाव में आप को हराकर नगर निगम की सर्वोच्च निर्णायक संस्था-स्थायी समिति में अपना दबदबा कायम कर लिया. एमसीडी के 12 वार्ड समितियों में से सात वार्ड कमेटियों शाहदरा नार्थ जोन, शाहदरा साउथ जोन, नजफगढ़ जोन, केशवपुरम जोन, सिविल लाइन, सेंट्रल जोन और नरेला पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. वहीं, AAP को सिर्फ पांच वार्ड कमेटी सिटी सदर-पहाड़गंज, करोलबाग, रोहिणी जोन, साउथ और वेस्ट जोन तक सीमित रहना पड़ा.

एमसीडी के सभी जोन का रिजल्ट
एमसीडी के सभी जोन का रिजल्ट (etv bharat)

रोहिणी जोन: दिल्ली नगर निगम के रोहिणी जोन में कुल 23 सदस्य हैं. इनमें 8 सदस्य भारतीय जनता पार्टी, 14 सदस्य आम आदमी पार्टी और 1 सदस्य कांग्रेस का शामिल है. यहां पर आम आदमी पार्टी के सदस्य सुमन अनिल राणा के अध्यक्ष पद पर जीत हुई. वहीं, आम आदमी पार्टी के ही सदस्य धर्म रक्षक की उपाध्यक्ष पद पर जीत हुई. जबकि आम आदमी पार्टी से ही मनीषा जसबीर स्टैंडिंग कमेटी के लिए चुनी गईं. इस जोन में कांग्रेस के सदस्य ने आप को मतदान किया.

दक्षिणी जोन: दिल्ली नगर निगम के दक्षिणी जोन में कुल 23 सदस्य हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 7, आम आदमी पार्टी के 15 और कांग्रेस का एक सदस्य शामिल है. यहां से आम आदमी पार्टी के कृष्णा जाखड़ अध्यक्ष और राजबाला उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ी. जबकि प्रेम चौहान स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे थे. यहां से तीनों लोगों ने जीत हासिल की. कांग्रेस के सदस्य ने यहां आम आदमी पार्टी को सहयोग किया.

शाहदरा दक्षिणी जोन: दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिण जोन में कुल 26 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 17, आम आदमी पार्टी के 8 और कांग्रेस का एक सदस्य शामिल है. यहां पर आम आदमी पार्टी के देवेंद्र कुमार अध्यक्ष, प्रियंका गौतम उपाध्यक्ष और ज्योति रानी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य पद पर चुनाव लड़ रही थी. कांग्रेस के एक सदस्य के समर्थन के बावजूद भी यहां पर आम आदमी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार नहीं जीता. बीजेपी के संदीप कपूर अध्यक्ष, संजीव कुमार सिंह उपाध्यक्ष और नीमा भगत स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के पद पर विजयी हुईं.

शाहदरा उत्तरी जोन: दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन में कुल 35 सदस्य हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 18, आम आदमी पार्टी के 12 और कांग्रेस के चार और एक निर्दलीय सदस्य शामिल है. यहां पर आम आदमी पार्टी से प्रियंका सक्सेना ने अध्यक्ष, रोशन लाल उपाध्यक्ष और छाया शर्मा ने स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए नॉमिनेशन किया था. भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद गुप्ता ने अध्यक्ष रितेश सूजी ने उपाध्यक्ष और सत्यपाल सिंह ने स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य पद के लिए नामांकन किया था. इस जॉन से कांग्रेस के जरीफ ने अध्यक्ष नाजिया खातून ने उपाध्यक्ष और सबीला बेगम ने स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए नामांकन किया था. यहां पर आम आदमी पार्टी के तीनों कैंडिडेट ने अपना नाम वापस ले लिया था. इस जोन में तीनों पदों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत हुई.

सेंट्रल जोन: दिल्ली नगर निगम के मध्य जोन में कुल 27 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 13, आम आदमी पार्टी के 10 और कांग्रेस के 2 एवं मनोनीत 2 सदस्य हैं. यहां पर आम आदमी पार्टी से हेमचंद्र गोयल अध्यक्ष, हेमा उपाध्यक्ष और पंकज गुप्ता स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के उम्मीदवार थे. कांग्रेस के समर्थन के बावजूद भी यहां पर आम आदमी पार्टी को हार मिली. तीनों पदों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत हुई. भाजपा से सुगंधा अध्यक्ष, शरद कपूर उपाध्यक्ष और राजपाल सिंह ने स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य पद पर जीत हासिल की.

करोल बाग जोन: करोल बाग जोन में आप पार्षद राकेश जोशी निर्विरोध वार्ड समिति के अध्यक्ष चुने गए, जबकि ज्योति गौतम और अंकुश नारंग ने भाजपा के किसी उम्मीदवार की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्य के पद पर जीत हासिल की.

सिटी एसपी जोन: भाजपा के किसी भी उम्मीदवार की अनुपस्थिति में आप उम्मीदवार मोहम्मद सादिक, किरण बाला और पौरदीप सिंह साहनी को सिटी एसपी जोन से निर्विरोध अध्यक्ष, वार्ड समिति के उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया.

नजफगढ़ जोन: नजफगढ़ जोन में चेयरमैन के पद पर अमित खरखरी, डिप्टी चेयरमैन तिलोत्मा चौधरी और स्थायी समिति के सदस्य के तौर पर पूनम भारद्वाज निर्वाचित हुई हैं. अमित खरखरी को 127, तिलोत्मा चौधरी को 130 और पूनम भारद्वाज को 133 वोट मिले.

केशवपुरम जोन: केशवपुरम जोन से भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. दक्षिण जोन में क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा और आप के बीच बराबरी हो गई. लॉटरी के जरिए आप ने जोनल चेयरमैन पद पर जीत हासिल की. यहां से ​​चेयरमैन पद पर बीजेपी के योगेश वर्मा, डिप्टी चेयरमैन पद पर बीजेपी के सुशील और स्टैंडिंग कमेटी मेंबर शिखा भारद्वाज जीती हैं.

सिविल लाइन: ​​सिविल लाइंस जोन में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें भगवा पार्टी ने तीनों पदों पर एक-एक वोट से जीत दर्ज की. अनिल कुमार त्यागी (वार्ड नं. - 06) वार्ड कमेटी के चेयरमैन और सुश्री रेखा (वार्ड नं. - 12) डिप्टी चेयरमैन चुनीं गई हैं. वहीं, स्थायी समिति के लिए राजा इकबाल सिंह (वार्ड नं. -13) चुने गए हैं.

नरेला जोन: इस वार्ड कमेटी चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है. यहां से भाजपा के पवन कुमार (वार्ड नं. 30) अध्यक्ष चुने गए. उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की सुश्री बबीता (वार्ड नं. 31) ने जीत दर्ज की. वहीं, स्थायी समिति के लिए भाजपा की सुश्री अंजू देवी (वार्ड नं. 29) को चुना गया.

वेस्ट जोन: भाजपा उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के एक सदस्य के पद के लिए अपने नामांकन वापस ले लिए. इसके बाद AAP के प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया. AAP के साहिब कुमार (वार्ड नं. 107 पार्षद) को अध्यक्ष, सुश्री मंजू सेतिया (वार्ड नं. 98 की पार्षद) को उपाध्यक्ष और प्रवीण कुमार (वार्ड नं. 105 के पार्षद) को स्थायी समिति का सदस्य घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : Sep 4, 2024, 10:42 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.