ETV Bharat / state

अंबाला में बीजेपी को 'अपनों ने लूटा', जानें कहां मात खा गई बंतो कटारिया, सीएम और कैबिनेट मंत्री भी नहीं दिला पाए बढ़त - Election Results 2024

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jun 6, 2024, 7:31 AM IST

BJP candidate Banto Kataria defeat Reasons: लोकसभा चुनाव में हरियाणा में बीजेपी का बड़ा झटका लगा है. अंबाला लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बंतो कटारिया को हार का सामना करना पड़ा. इसी लोकसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले हरियाणा के सीएम और दो कैबिनेट मंत्री भी उन्हें इस सीट पर बढ़त नहीं दिला पाए.

BJP candidate Banto Kataria defeat Reasons
BJP candidate Banto Kataria defeat Reasons (Etv Bharat)

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सबसे पुरानी अंबाला लोकसभा सीट पर भाजपा को एक दशक बाद हार का सामना करना पड़ा. वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया विजयी रहे. इस बार उनकी पत्नी बंतो कटारिया चुनावी मैदान में थी, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत भाजपा के तीन दिग्गज मंत्री अपने अपने लोकसभा क्षेत्रों में भी बंतो कटारिया को मजबूती नहीं दिला सके.

बंतो मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में पड़ी कमजोर: अंबाला लोकसभा सीट के तहत कुल नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जिनमें पंचकूला जिले के कालका, पंचकूला शामिल हैं. अंबाला के नारायणगढ़, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, मुलाना और यमुनानगर जिले के सढ़ौरा, जगाधरी और यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. अंबाला जिले का नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का गृह जिला है. इसके बावजूद बीजेपी उम्मीदवार बंतो कटारिया यहां से 20,906 वोटों के अंतर से पिछड़ गई. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को कुल 73347 वोट मिली. जबकि भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को 52441 वोट प्राप्त हुई.

कैबिनेट मंत्री भी नहीं दिला सके मजबूती: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर यमुनानगर जिले की जगाधरी विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में वो भी लोगों में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए भरोसा पैदा नहीं कर सके. इस विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी कुल 15446 वोटों से आगे रहे. उन्हें कुल 90435 वोट पड़ी और भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को 74989 वोट पड़ी.

BJP candidate Banto Kataria defeat Reasons
अंबाला लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बंतो कटारिया हारी (GFX ETV BHARAT)

परिवहन मंत्री भी नहीं दिला सके बढ़त: हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल अंबाला शहर (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) से विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं. वो भी इस लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को बढ़त नहीं दिला सके. कटारिया इस विधानसभा क्षेत्र में 5699 वोटों से पीछे रही. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को कुल 78798 वोट मिले. जबकि बंतो कटारिया को 73099 वोट मिले.

वरुण चौधरी को पांच विधानसभा क्षेत्रों का साथ: कांग्रेसी प्रत्याशी वरुण चौधरी की जीत का मुख्य कारण पांच विधानसभा क्षेत्रों में लोगों का अधिक साथ मिलना है. वरुण चौधरी नारायणगढ़, अंबाला शहर, मुलाना, साढ़ौरा और जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में आगे रहे. यहां से उन्हें कुल 427811 वोट मिले. जबकि इन विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को कुल 317657 वोट मिले. वरुण चौधरी को इन पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 110154 वोट अधिक मिले.

अनिल विज के गृह क्षेत्र से भी अधिक बढ़त नहीं: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया आगे तो रहीं, लेकिन अधिक बढ़त हासिल नहीं कर सकी. यहां से वो कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी से केवल 2977 वोट आगे रही. बंतो कटारिया को अंबाला कैंट से कुल 61177 वोट मिली, जबकि वरुण चौधरी को 58200 वोट हासिल हुई.

बंतो कटारिया चार विधानसभा क्षेत्रों में रही आगे: भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया जिन चार विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत रही, उनमें कालका, पंचकूला, अंबाला कैंट और यमुनानगर शामिल हैं. यहां से उन्हें कुल 296129 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को इन चार विधानसभा क्षेत्रों से भी कुल 234705 वोट हासिल हुए. इन विधानसभा क्षेत्रों से बंतो कटारिया कुल 61424 वोटों से आगे रही. इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी लगभग 49 हजार वोटों से विजयी रहे हैं.

ये भी पढ़ें- वरुण चौधरी को मिली "विक्ट्री"...अंबाला से बीजेपी की बंतो कटारिया को मिली करारी हार - Varun Chaudhary Won Ambala Election

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results 2024: एक क्लिक में देखें हरियाणा की सभी 10 सीटें का रिजल्ट, कहां से कौन जीता - Haryana Lok Sabha Election result 2024

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.