ETV Bharat / state

भरतपुर रेंज में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: अवैध गतिविधियों पर कड़ी चोट, 531 अपराधी गिरफ्तार - BIG POLICE OPERATION

भरतपुर रेंज में अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर 531 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया .

अपराधियों पर शिकंजा
अपराधियों पर शिकंजा (फोटो ईटीवी भारत भरतपुर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Jan 14, 2025, 8:38 AM IST

भरतपुर. पुलिस ने 11 से 12 जनवरी 2025 की मध्यरात्रि तक एक बड़े एरिया डोमिनेशन अभियान का संचालन किया, जिसमें पांच जिलों—भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और डीग में अपराधियों पर शिकंजा कसा गया. इस अभियान के तहत कुल 531 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को अपराध मुक्त करना और अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देना था. इस दौरान पुलिस विभाग ने अपने उच्चतम अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान की निगरानी की और पुलिस बल की उपस्थिति को सुनिश्चित किया. इस अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए स्वयं निरीक्षण किया और पुलिस बल की उच्चतम उपस्थिति सुनिश्चित की गई. उसके बाद एक ही समय अवधि में 1036 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की 289 टीमों ने छापामार कार्रवाई की.

पढ़ें: बयाना में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग और आगजनी से दहशत - LAND DISPUTE CLASH

राहुल प्रकाश ने कहा कि यह अभियान अपराधियों पर शिकंजा कसने और आम जनता को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन डोमिनेशन के तहत यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि अपराधियों में भय का माहौल बने और क्षेत्र को अपराध मुक्त किया जा सके।

अभियान में प्रमुख कार्रवाई:

  • 1283 स्थानों पर छापेमारी: 1036 पुलिसकर्मियों और 289 टीमों ने 1283 स्थानों पर दबिश दी।
  • महिला अत्याचार के आरोपी: 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
  • जघन्य अपराध के आरोपी: 24 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
  • स्थाई वारंटी और भगोड़े: 29 अपराधी गिरफ्तार।
  • ईनामी अपराधी: 3 अपराधी पकड़े गए।
  • आर्म्स एक्ट: 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई:

  • मादक पदार्थ: 5 मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 ग्राम स्मैक और 3.340 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
  • अवैध हथियार: 3 मामलों में 10 गिरफ्तारियां की गईं, साथ ही 2 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 76 कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए गए।
  • अवैध शराब: 27 प्रकरणों में 24 आरोपी गिरफ्तार किए गए, 1204 देशी पव्वे और 29 लीटर हथकड़ शराब जब्त।
  • अवैध खनन: 5 मामलों में 185 टन अवैध खनन सामग्री जब्त की गई।

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.