ETV Bharat / state

सरकारी मेडिकल कॉलेज में 13 लाख से भी ज्यादा रैंक पर मिली मैनेजमेंट कोटे की सीट, देखिए क्या रहा क्लोजिंग रैंक - NEET UG 2024

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Aug 31, 2024, 12:25 PM IST

MBBS Seat Cut off : राजस्थान स्टेट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने पहले राउंड में एमबीबीएस प्रवेश का सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया है. करीब 140 से भी कम अंक में एसटी ट्राइबल एरिया कैटेगरी की गर्ल्स को एमबीबीएस की सरकारी कॉलेज की मैनेजमेंट सीट आवंटित हो गई है.

एमबीबीएस प्रवेश का सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी
एमबीबीएस प्रवेश का सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी (ETV Bharat Kota (File Photo))

कोटा : नीट यूजी के स्कोर के आधार पर राजस्थान स्टेट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने पहले राउंड में एमबीबीएस प्रवेश का सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया है. इसमें सरकारी मेडिकल कॉलेज में जनरल बॉयज की कटऑफ 13162 नीट यूजी की ऑल इंडिया रैंक गई है. वहीं, सरकारी सीट पर सबसे लास्ट कटऑफ अनुसूचित जनजाति ट्राइबल एरिया गर्ल्स की 313474 है.

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में मैनेजमेंट कोटा सीट पर लास्ट कट ऑफ काफी ज्यादा नीचे गई है. इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 41355 लास्ट क्लोजिंग रैंक है, जबकि एसटी ट्राइबल एरिया बॉयज के लिए 1278809 है. इसी कैटेगरी में गर्ल्स के लिए क्लोजिंग रैंक 1305448 है. ऐसे में करीब 140 से भी कम अंक में इस कैटेगरी की गर्ल्स को एमबीबीएस की सरकारी कॉलेज की मैनेजमेंट सीट आवंटित हो गई है. राजस्थान स्टेट 85 फीसदी कोटे के तहत प्रदेश में 5204 एमबीबीएस की सरकारी व गैर सरकारी सीटें हैं. इनमें गवर्नमेंट 2071 एमबीबीएस सीट है, जबकि निजी कॉलेजों में एमबीबीएस 1949 सीट है. सरकारी कॉलेज में 799 मैनेजमेंट और 385 एनआरआई एमबीबीएस सीट हैं.

पढ़ें. राजस्थान की काउंसलिंग में SMS जयपुर पहली और करौली अंतिम चॉइस, सरकारी MBBS सीट के लिए 13162 क्लोजिंग रैंक - NEET UG 2024

सरकारी एमबीबीएस सीट पर यह रही है लास्ट कटऑफ

  1. जनरल बॉयज : 13162
  2. जनरल गर्ल्स : 13197
  3. ओबीसी बॉयज : 13405
  4. ओबीसी गर्ल्स : 13432
  5. ईडब्ल्यूएस बॉयज : 14622
  6. ईडब्ल्यूएस गर्ल्स : 14866
  7. एमबीसी बॉयज : 25263
  8. एमबीसी गर्ल्स : 25401
  9. एससी बॉयज : 83838
  10. एससी गर्ल्स : 83298
  11. एसटी नॉन ट्राइबल बॉयज : 99446
  12. एसटी नॉन ट्राइबल गर्ल्स : 98212
  13. एसटी ट्राइबल एरिया बॉयज : 306215
  14. एसटी ट्राइबल एरिया गर्ल्स : 313474

सरकारी मैनेजमेंट एमबीबीएस सीट पर यह रही है लास्ट कटऑफ :

  1. जनरल बॉयज : 41355
  2. जनरल गर्ल्स : 41359
  3. ओबीसी बॉयज : 41842
  4. ओबीसी गर्ल्स : 42160
  5. ईडब्ल्यूएस बॉयज : 44955
  6. ईडब्ल्यूएस गर्ल्स : 47455
  7. एमबीसी बॉयज : 81711
  8. एमबीसी गर्ल्स : 95985
  9. एसटी नॉन ट्राइबल बॉयज : 239658
  10. एसटी नॉन ट्राइबल गर्ल्स : 253338
  11. एससी बॉयज : 327518
  12. एसी गर्ल्स : 332846
  13. एसटी ट्राइबल एरिया बॉयज : 1278809
  14. एसटी ट्राइबल एरिया गर्ल्स : 1305448

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.