ETV Bharat / state

दुर्गा पूजा पंडाल दर्शन करने पहुंचे अर्जुन मुंडा, बोले- यह शक्ति और शांति का दे रहा संदेश - Durga Puja Pandal in Saraikela

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 2 hours ago

Arjun Munda and Shreyashi Singh Visit Pandal. पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ओलंपियन (निशानेबाजी) सह जमुई की विधायक श्रेयशी सिंह ने फीता काटकर किया. वहीं, देर रात पहुंचे अर्जुन मुंडा ने इस दुर्गा पूजा पंडाल को शक्ति और शांति का प्रतीक बताया.

arjun-munda-visited-durga-puja-pandal-in-saraikela
दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे अर्जुन मुंडा (ETV BHARAT)

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर एम टाइप स्थित प्रवीण सेवा संस्थान के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन ओलंपियन (निशानेबाजी) सह जमुई (बिहार) की विधायक श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर किया.

दुर्गा पूजा पंडाल (ETV BHARAT)

श्रेयसी सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि पिता स्व दिग्विजय सिंह की मृत्यु के बाद जब मैं पूर्व विधायक अरविंद सिंह से उनके जमुई स्थित आवास पर मुलाकात की थी, तब अभिभावक के रूप में उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था. पिता और मां पुतुल सिंह से प्राप्त संस्कार के साथ मैंने बिहार का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक प्राप्त किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.

arjun-munda-visited-durga-puja-pandal-in-saraikela
दर्शन करती श्रेयशी सिंह (ETV BHARAT)

आधी आबादी का नारा पूरा हुआ

श्रेयसी सिंह ने कहा कि मेरे लिए बिहार और झारखंड दोनों प्यारा है. उन्होंने नारी को सम्मान देने और बेटियों को आगे बढ़ने देने की अपील भी की. इस दौरान लघु नाटिका महिषासुर मर्दिनी का प्रदर्शन हुआ. वहीं, कलाकारों के द्वारा फोक नृत्य, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक लोकनृत्य प्रदर्शित किया गया.

Arjun Munda and Shreyashi Singh Visit Pandal
दर्शन करने पहुंचे अर्जुन मुंडा (ईटीवी भारत)

देर रात पहुंचे अर्जुन मुंडा

देर रात पंडाल के दर्शन करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा. जहां पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पंडाल उद्घाटन समारोह में शिरकत करने वाले थे, लेकिन हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के चलते यहां देर रात पहुंचे. अर्जुन मुंडा ने बने भव्य पूजा पंडाल का अवलोकन किया और कारीगरी की तारीफ की.

durgapooja
भव्य दुर्गा पूजा पंडाल (ईटीवी भारत)

अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रवीण सेवा संस्थान का यह दुर्गा पूजा पंडाल शक्ति और शांति का संदेश दे रहा है. एक ओर जहां नवरात्र में हम शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भगवान गौतम बुद्ध के जीवनी पर आधारित पूजा पंडाल सद्भाव, शांति का प्रतीक दे रहा है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि शांति और शक्ति यह दोनों ऐसी चीज हैं जो हर एक राष्ट्र, हर एक व्यक्ति में समान रूप से होनी चाहिए.

चुनाव व्यक्ति नहीं, संगठन लड़ता है: अर्जुन मुंडा

खरसावां विधानसभा सीट से झारखंड विधानसभा में फिर से किस्मत आजमाने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि चुनाव व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन लड़ता है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड के सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत तय है.

पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने तैयार किया भव्य पंडाल

मेचेदा, बंगाल से आए कारीगरों के द्वारा म्यांमार के गोल्डन टेंपल स्वरूप के पूजा पंडाल को तैयार किया गया है, जो बौद्ध धर्म की थीम पर आधारित है. पंडाल के चारों तरफ वॉल राइटिंग समेत पोस्टर में बुद्ध की अमृतवाणी को प्रसारित गया है. वहीं, हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो माह पहले ही पंडाल के चारों तरफ हरे-भरे पौधे लगाए गए हैं. पंडाल में सर्व-धर्म समभाव के संदेश को बखूबी से दर्शाया गया है. बौद्ध धर्म की थीम पर आधारित इस भव्य पंडाल में दर्शकों को भारतीय सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. साथ ही पंडाल परिसर में गौतम बुद्ध की जीवनी का प्रदर्शन होगा.

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, विनायक सिंह, ए के श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ चौबे, बिरेंद्र सिंह, जगदीश नारायण चौबे, सरयू पासवान, ऋषि मिश्रा, चंदन सिंह, मजदूर नेता भगवान सिंह, छबि महतो, विहिप नेता भगवान सिंह, मनोज सिंह, रिपुसुदन दूबे, प्रसिद्ध नारायण सिंह, दशरथ उपाध्याय, विनीता अविनाश, समरेंद्र नाथ तिवारी, रणवीर सिंह, अरुण सिंह, शशि मिश्रा, धर्मनाथ शर्मा, सोखेन हेम्ब्रम, दलवीर सिंह आदि उपस्थित थे. बता दें कि दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आदित्यपुर में बनाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल को कलश स्थापना की पूर्व (महालया अमावस्या के दिन) देर शाम दर्शकों के लिए खोल दिया गया.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा पंडाल निर्माणः सरायकेला में दिखेगा म्यांमार का गोल्डन टेंपल

ये भी पढ़ें: कोडरमा में दुर्गा पूजा की तैयारी, नेपाल का मंदिर तो कहीं पंडाल को दिया जा रहा अक्षरधाम का प्रारूप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.