ETV Bharat / state

बीजेपी घोषणा पत्र सुझाव अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा, विधानसभा चुनाव लड़ने पर कही ये बात - Arjun Munda - ARJUN MUNDA

BJP manifesto campaign.पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी संकल्प पत्र को लेकर जानकारी दी. साथ ही खुद के चुनाव लड़ने पर ये बात कही.

Arjun Munda In Jamshedpur
बीजेपी घोषणा पत्र सुझाव अभियान कार्यक्रम में शामिल अर्जुन मुंडा. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 1, 2024, 9:38 PM IST

जमशेदपुरः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी संकल्प पत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव मांग रही है. इसके तहत जमशेदपुर में बीजेपी घोषणा पत्र सुझाव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शिरकत की. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने बताया कि व्हाट्सअप और अन्य ऑनलाइन माध्यम से राज्य के संपूर्ण विकास के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं.

जमशेदपुर में बयान देते पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा. (वीडियो-ईटीवी भारत)

बेहतरीन शासन व्यवस्था के लिए मांगे गए सुझाव

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एक होटल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि झारखंड राज्य बनाने में भाजपा ने जिम्मेदारी निभाई थी. राज्य के विकास के लिए भाजपा ने दृढ़ संकल्प लिया है. एक बेहतरीन शासन व्यवस्था के लिए पार्टी जनता की भावनाओं से अवगत होना चाहती है.

इसलिए राज्य के विकास के लिए जनता का सुझाव लेने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत बीजेपी घोषणा पत्र सुझाव अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत व्हाट्सअप और ऑनलाइन माध्यम से जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं. किसी जाति, धर्म या किसी भी वर्ग की जनता अपना सुझाव दे सकती है. उस सुझाव के आधार पर भाजपा संकल्प पत्र तैयार करेगी.

कांग्रेस नेता डॉ अजय के आरोप पर दिया बयान

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अजय कुमार द्वारा अर्जुन मुंडा पर भुइयांडीह बस्ती के 150 घरों को तोड़ने की साजिश के आरोप पर उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार पहले एनजीटी के पत्र का अच्छी तरह अध्ययन करें. उन्होंने कहा कि वो इस मामले में लेकर राजनीति कर रहे हैं. अर्जुन मुंडा ने इस मामले में स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने कहा कि यह दलमा वन्य जीव अभ्यारण्य के आसपास अतिक्रमण का है, न की जमशेदपुर शहरी क्षेत्र का है.

विधानसभा चुनाव लड़ने पर कही ये बात

वहीं यह पूछे जाने पर कि आप कहां से चुनाव लड़ेंगे अर्जुन मुंडा ने मुस्कुराते हुए कहा कि समय का इंतजार कीजिए पता चल जाएगा. बताते चलें कि चर्चा है कि अर्जुन मुंडा विधानसभा चुनाव में चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं, लेकिन वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह अभी तय नहीं है. लेकिन चर्चा है कि अर्जुन मुंडा तोरपा से चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें-

जमशेदपुर के भुइयांडीह बस्ती तोड़ने की नोटिस मामले में डॉ. अजय का बड़ा खुलासा, अर्जुन मुंडा और सरयू राय पर लगाए आरोप - Dr Ajay Kumar

मंईयां सम्मान योजना चुनावी स्टंट, ईमानदारी से महिलाओं के खाते में पैसे भेजे हेमंत सरकार: अर्जुन मुंडा - Maiya Samman Yojana

झारखंड बीजेपी का सीएम चेहरा कौन, क्या अर्जुन चलाएंगे तीर या बाबूलाल बनेंगे बाबू, पढ़िए रिपोर्ट - Suspense Over CM Face In BJP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.