ETV Bharat / state

गाजियाबाद में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन, 415 खिलाड़ी होंगे शामिल

गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा 11वीं सीनियर प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 45 जनपद के 415 खिलाड़ी शामिल होंगे.

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : 3 hours ago

गाजियाबाद में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन
गाजियाबाद में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन (ETV BHARAT)

नई दिल्ली/गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा गाजियाबाद में 11वीं उत्तर प्रदेश सीनियर प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 13 अक्टूबर 2024 को होगा. भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता में शामिल होंगे. प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश के 45 जनपदों के सैकड़ों धनुर्धर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे.

तीन दिवसीय प्रतियोगता में 45 जनपदों के 415 खिलाड़ी शामिल : यूपी तीरंदाज़ी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र राणा के मुताबिक़ 13 से 15 अक्टूबर तक चलने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगता में 45 जनपदों के 415 खिलाड़ी शामिल होंगे. प्रतियोगिता तीन राउंड में आयोजित होगी. ग़ाज़ियाबाद तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का स्तर राष्ट्रीय आयोजन के स्वरूप होगा. बालिकाओं के रहने की व्यवस्था हापुड़ मोड़ स्थित श्री ठाकुर द्वार बालिका विद्यालय में और बालकों के आवास की व्यवस्था घण्टाघर स्थित शंभू दयाल इंटर कॉलेज में होगी. सभी प्रतियोगियों की भोजन व्यवस्था महामाया स्टेडीयम में होगी.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि : यूपी तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी के निर्देशानुसार प्रत्येक खिलाड़ी के लिए उच्च स्तरीय सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा. प्रतियोगिता के आयोजन को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के लिए जिला उपक्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई जिला प्रशासन की सहायता से समुचित व्यवस्था कर रही हैं. यूपी तीरंदाज़ी संघ के संयुक्त सचिव सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा उपस्थित रहेंगे.

गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में होगा आयोजन : गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है. नवंबर 2023 में 28वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का महामाया स्टेडियम में आयोजन किया गया था. देश के मणिपुर, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की महिला फुटबॉल टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया था.
विभिन्न प्रदेशों की टीमों के खिलाड़ी हो रहे शामिल :जिला उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई के मुताबिक तीरंदाजी चैंपियनशिप को देखने के लिए बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं पहुंचेंगे. तीरंदाजी में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को चैंपियनशिप में शामिल होने आ रही विभिन्न प्रदेशों की टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कराई जाएगी. खेल के बाद इसके लिए एक अलग सेशन रखा गया है.

ये भी पढ़ें : महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही खिलाड़ियों ने स्कूल स्टेट में जीते 9 पदक

ये भी पढ़ें : हॉकी में परचम लहरा रही गाजियाबाद की बेटियां, एक समय स्टेडियम जाने का किराया जुटाना था मुश्किल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.