ETV Bharat / sports

भारत आज तीरंदाजी से अपने अभियान का करेगा आगाज, जानिए किस समय होंगे इवेंट ? - Paris Olympics 2024

author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : Jul 25, 2024, 12:30 PM IST

Paris Olympics 2024 : भारत आज से पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है. भारत के सभी 6 तीरंदाज आज क्वालिफिकेशन राउंड में भाग लेंगे. इस इवेंट के समय और लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर सभी अहम जानकारी के लिए पढे़ं पूरी खबर.

indian archers
भारतीय तीरंदाज (IANS Photo)

पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले, भारतीय टीम आज गुरुवार से तीरंदाजी से अपने अभियान का आगाज करने जा रही है. इस क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के महिला और पुरुष सभी 6 तीरंदाज हिस्सा लेंगे.

ओलंपिक में अपने पहले तीरंदाजी पदक के लिए भारत की तलाश महिला व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं से दोपहर 1 बजे शुरू होगी. इसके बाद पुरुष व्यक्तिगत, पुरुष टीम और मिश्रित टीम शाम 5:45 बजे स्पर्धाएं करेंगी.

बता दें कि, पेरिस ओलंपिक 2024, लंदन 2012 के बाद पहला ऐसा आयोजन है, जिसमें भारत ओलंपिक तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में अपनी पूरी ताकत के साथ उतर रहा है. तीरंदाज आज उम्मीद करेंगे कि वे अच्छी रैंकिंग हासिल करेंगे, ताकि शुरुआती दौर में उन्हें आसान प्रतिद्वंद्वी मिल सके.

भारतीय टीम के लिए आज होना वाला यह क्वालिफिकेशन राउंड महत्वपूर्ण होगा. भारतीय टीम अक्सर निचली वरीयता हासिल करती रही है, जिससे नॉकआउट चरण में उसे दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीम का सामना करना पड़ता है.

भारतीय तीरंदाजी टीम:

पुरुष: तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव

महिला: दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भक्त

आज होने वाले ओलंपिक तीरंदाजी इवेंट :-

  • जगह : एस्प्लेनेड डेस इनवैलिड्स, पेरिस

समय: (भारतीय समयानुसार)

  • महिला व्यक्तिगत: दोपहर 1 बजे
  • महिला टीम: दोपहर 1 बजे
  • पुरुष व्यक्तिगत: शाम 5:45 बजे
  • मिश्रित टीम: शाम 5:45 बजे
  • पुरुष टीम: शाम 5:45 बजे

प्रसारण: स्पोर्ट्स 18

लाइवस्ट्रीम: जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट

ये भी पढे़ं :-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.