कोलंबो (श्रीलंका) : श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए अपने शानदार वनडे करियर में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया. वह फ्लिक शॉट से स्क्वायर लेग की ओर सिंगल लेकर वनडे क्रिकेट में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
🚨Record Alert 🚨
— Kuljot⁴⁵ (@Ro45Kuljot) August 4, 2024
ROHIT SHARMA BECOMES THE 4th HIGHEST RUN-GETTER FOR INDIA IN ODI HISTORY🥶
THE GREATEST OF ALL TIME @ImRo45 🐐🔥 pic.twitter.com/EVj5QMx3IX
रोहित शर्मा का नया वनडे रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया. रोहित ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में द्रविड़ के 10768 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
An iconic list of Indian batters. 🇮🇳 pic.twitter.com/YytRwWbF8R
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 4, 2024
रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार अर्धशतक
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 241 रनों का लक्ष्य दिया. जिसका पीछा करते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा ने 44 गेंद में 64 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी इस तूफानी पारी मे हिटमैन ने 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए.
Another day, another FIFTY! 👏
— BCCI (@BCCI) August 4, 2024
Half-century with a MAXIMUM! 💥
57th ODI half-century for Captain Rohit Sharma 💪
Follow The Match ▶️ https://t.co/KTwPVvU9s9#TeamIndia | #SLvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/m12g0rzgxv
वनडे इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक रन :-
- सचिन तेंदुलकर - 18426 (452 पारी)
- विराट कोहली - 13872* (281 पारी)
- सौरव गांगुली - 11221 (297 पारी)
- रोहित शर्मा - 10769* (256 पारी)
- राहुल द्रविड़ - 10768 (314 पारी)
- एमएस धोनी - 10599 (294 पारी)