ETV Bharat / entertainment

'लक्ष्मी आई है..' माता-पिता बने दीपिका-रणवीर ने इस तरह जताई खुशी, आलिया-कृति, अर्जुन समेत इन सितारों ने लुटाया प्यार - Deepika Ranveer Wecomes Baby Girl

author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : Sep 8, 2024, 4:28 PM IST

Updated : Sep 8, 2024, 5:05 PM IST

Ranveer-Deepika Announces Birth Of Baby Girl: बॉलीवुड के स्टनिंग कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण माता पिता बन गए हैं. इस खुशी को उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

Deepika Padukone-Ranveer Singh
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह (ANI/INSTAGRAM)

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को एक बच्ची के माता-पिता बने. अपनी यह खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की. जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में लिखा- वेलकम बेबी गर्ल 8.9.2024 दीपिका-रणवीर. दीपिका-रणवीर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के सितारों ने प्यार लुटाया. आलिया भट्ट, कृति सेनन से लेकर अर्जुन कपूर तक ने कमेंट सेक्शन में रणवीर-दीपिका को बेटी का स्वागत करने पर खूब बधाई दी. वहीं फैंस भी उन्हें बेटी के जन्म की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

आलिया-अर्जुन समेत इन सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को गणेश उत्सव के शुभ अवसर पर एक बच्ची के माता-पिता बने. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की. कपल ने एक पोस्ट में लिखा- वेलकम बेबी गर्ल. 8-9-2024, दीपिका और रणवीर. उनकी पोस्ट पर आलिया भट्ट ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा-लक्ष्मी आई है. द क्वीन इज हियर. मीरा राजपूत ने कमेंट किया- बधाई हो, वेलकम टू द बेबी क्लब. इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे, गौहर खान, श्रद्धा कपूर, पूजा हेगड़े, वाणी कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं.

फैंस ने दी बधाई

दीपिका और रणवीर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस ने उन्हें कमेंट सेक्शन में बधाई दी. एक ने लिखा, 'वाह! बेबी गर्ल बधाई हो'. एक फैन ने लिखा- बधाई हो! भगवान आप तीनों को खुश रखे. गणपति बप्पा का आशीर्वाद. दीपिका और रणवीर को उनकी बच्ची के लिए बधाई. एक फैन ने कमेंट किया- सबसे बड़ी बधाई दीपवीर. हम आप दोनों के लिए बहुत खुश हैं. मुझे उम्मीद है कि आप दोनों अब अच्छे और स्वस्थ होंगे. बहुत सारा प्यार.

इससे पहले, शनिवार को एक्ट्रेस को मुंबई के गिरगांव इलाके में एच.एन. रिलायंस अस्पताल में देखा गया था. अपनी डिलीवरी से पहले शुक्रवार को दोनों ने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए. शनिवार से गणेशोत्सव शुरू होने के साथ परिवारों ने शुभ दिन पर बच्चे का स्वागत करने के लिए डिलीवरी का सही समय चुना.

यह भी पढ़ें:

Last Updated : Sep 8, 2024, 5:05 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.