मुंबई: आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर और कई अन्य बॉलीवुड कलाकार आज, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए. हालांकि, हर कोई इस मेगा इवेंट का हिस्सा नहीं बन सका. इसलिए, कई मशहूर हस्तियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को मनाने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी या पोस्ट का सहारा लिया.
ग्लोबल लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अखंड ज्योत की एक तस्वीर पोस्ट की. उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी यही तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और लिखा, 'जय श्री राम'.
![Celebs celebrated Ram Mandir 'Pran Pratistha' ceremony](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/22-01-2024/20570579_thumbnail-5.jpg)
ऐसे ही बॉलीवुड के पावरपैक कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ज्योत का क्लिप शेयर किया है, जिसके कैप्शन में 'जय श्रीराम' लिखा है. इस वीडियो को उनकी पत्नी-एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है. कृति सेनन ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर राम मंदिर के अभिषेक का एक वीडियो पोस्ट किया है.
![Celebs celebrated Ram Mandir 'Pran Pratistha' ceremony](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/22-01-2024/20570579_thumbnail.jpg)
-
Can't believe I'm lucky enough to witness something as historic & auspicious as #RamMandirPranPrathistha in my lifetime. Proud to see how our entire nation has united to welcome our Ram Lalla back home in Ayodhya!
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 22, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
यह दिन इतिहास में उस दिन के रूप में याद रखा जाएगा जब हमारे देश की… pic.twitter.com/GalftZD1Lq
">Can't believe I'm lucky enough to witness something as historic & auspicious as #RamMandirPranPrathistha in my lifetime. Proud to see how our entire nation has united to welcome our Ram Lalla back home in Ayodhya!
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 22, 2024
यह दिन इतिहास में उस दिन के रूप में याद रखा जाएगा जब हमारे देश की… pic.twitter.com/GalftZD1LqCan't believe I'm lucky enough to witness something as historic & auspicious as #RamMandirPranPrathistha in my lifetime. Proud to see how our entire nation has united to welcome our Ram Lalla back home in Ayodhya!
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 22, 2024
यह दिन इतिहास में उस दिन के रूप में याद रखा जाएगा जब हमारे देश की… pic.twitter.com/GalftZD1Lq
बॉलीवुड 'सिंघम' ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भगवान राम और अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीर साझा की है और लिखा है, 'विश्वास नहीं हो रहा कि मैं अपने जीवनकाल में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जैसी ऐतिहासिक और शुभ अवसर का गवाह बन रहा हूं. इसके लिए मैं भाग्यशाली हूं. यह देखकर गर्व होता है कि कैसे हमारा पूरा देश अयोध्या में अपने रामलला के स्वागत के लिए एकजुट हुआ है. यह दिन इतिहास में उस दिन के रूप में याद रखा जाएगा जब हमारे देश की हर सड़क 'जय श्री राम' के जयकारे से गूंज उठी थी.'
![Celebs celebrated Ram Mandir 'Pran Pratistha' ceremony](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/22-01-2024/20570579_thumbnail-4.jpg)
![Celebs celebrated Ram Mandir 'Pran Pratistha' ceremony](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/22-01-2024/20570579_thumbnail-2.jpg)
![Celebs celebrated Ram Mandir 'Pran Pratistha' ceremony](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/22-01-2024/20570579_thumbnail-3.jpg)
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर राम लला की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'बोलो सियापति रामचन्द्र जी की जय। भगवान राम हम सब पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें.' बिपाशा बसु ने भी प्रभु राम की तस्वीर पोस्ट की. ऐसे ही श्रद्धा कपूर, एकता कपूर, सोनू सूद, करीना कपूर,अनिल कपूर, रवीना टंडन, नीतू, शहनाज गिल, परिणीति चोपड़ा समेत कई सेलेब्स इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लेते हुए प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन को मनाया है.