मुंबई: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को लगातार पांचवें सत्र में गिरावट के साथ कारोबार किए, जो कमजोर उपभोक्ता मांग और टैरिफ खतरों की चिंताओं के कारण अमेरिकी शेयरों में गिरावट के बाद वैश्विक बाजारों में कमजोरी को दिखाता है. सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बिकवाली देखी गई.

आज बाजार में क्यों आई गिरावट?
- अमेरिकी उपभोक्ता भावना में गिरावट
- मुद्रास्फीति की चिंता
- मुख्य मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सावधानी
- लगातार FII बिकवाली
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

52-सप्ताह के हाई शेयर
आज किसी कंपनी के शेयर ने 52-सप्ताह के हाई को नहीं छूआ है.
52-सप्ताह के लो शेयर
कंपनी | शेयर प्राइस | बदलाव |
सेरा सैनिटरी | 5,590 | -4.06% |
रत्नमणि मेटल | 2,410.6 | -3.6% |
महिंद्रा CIE | 406.00 | -3.53% |
फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज | 3,708.65 | -3.47% |
वेलस्पन इंडिया | 114.9 | -3.46% |
टिमकेन इंडिया | 2,499.45 | -2.76% |
लेटेंट व्यू एनालिटिक्स | 391.85 | -2.62% |
स्टार हेल्थ | 375.25 | -2.48% |
कार्बोरंडम यूनी | 880.00 | -2.17% |
कजारिया सिरेमिक | 862.90 | -2.10% |
सिर्फ खरीदे जाने वाले शेयर
सिर्फ खरीदे जाने वाले शेयर में आज किसी कंपनी का नाम नहीं शामिल रहा.
सिर्फ बेचे जाने वाले शेयर
सिर्फ बेचे जाने वाले शेयर में आज किसी कंपनी का नाम नहीं शामिल रहा.
आज एनएसई पर सेक्टरों का परफॉर्मेंस

आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स के 30 में से केवल 7 शेयर हरे निशान में बंद हुए

आज रुपये का हाल
सोमवार को भारतीय रुपया 86.70 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 86.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

आज का शेयर बाजार
बंद होने पर, सेंसेक्स 856.65 अंक या 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 74,454.41 पर था और निफ्टी 242.55 अंक या 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 22,553.35 पर था. लगभग 1126 शेयरों में तेजी आई 2526 शेयरों में गिरावट आई और 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

फरवरी में अब तक निफ्टी 50 और सेंसेक्स में लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई है, जिससे 27 सितंबर 2024 को देखे गए अपने शिखर से इनका नुकसान क्रमश- 13.8 फीसदी और 12.98 फीसदी हो गया है. दोनों प्रमुख सूचकांक आठ महीने के निम्नतम स्तर पर पहुंच गए हैं.
पिछली बार निफ्टी में लगातार पांच महीने की गिरावट जुलाई और नवंबर 1996 के बीच देखी गई थी. निफ्टी को पांच महीने की गिरावट का सामना केवल दो बार करना पड़ा है, जबकि 1998 और 2001 में चार महीने की गिरावट आई थी. रिकॉर्ड पर सबसे लंबी गिरावट का सिलसिला सितंबर 1994 से अप्रैल 1995 के बीच लगातार आठ महीने का है.
