ETV Bharat / bharat

श्रीलंका में 10 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौसेना के नाविक की मौत पर बवाल! - in sri lanka fishermen arrested

author img

By PTI

Published : Jun 27, 2024, 5:42 PM IST

Updated : Jun 27, 2024, 5:50 PM IST

10 Indian fishermen arrested in Sri Lanka: श्रीलंका नौसेना के मुताबिक अब तक उनके समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 200 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 27 ट्रॉलर जब्त किए हैं. 2023 में, नौसेना ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में 35 ट्रॉलरों के साथ 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया.

Etv Bharat
प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI)

कोलंबो: श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने गई एक नौका को जब्त कर लिया गया है. श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध नौकाओं को पकड़ने के अभियान के तहत 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक नौका को जब्त भी किया गया. खबर के मुताबिक, इस अभियान के दौरान श्रीलंकाई नौसेना के एक नाविक की मौत हो गई. खबर के मुताबिक मछुआरों पर नाविक की मौत का आरोप लगाया जाएगा. बता दें कि, नौका को जब्त करने के लिए श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अभियान चलाया जा रहा है.

अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 10 मछुआरे गिरफ्तार
श्रीलंकाई नेवी ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि, नौका पकड़ने के अभियान के दौरान ट्रॉलर में बैठे भारतीय मछुआरों से झड़प हो गई. इस दौरान श्रीलंकाई नौसैनिक के एक वरिष्ठ अधिकारी को गंभीर चोटें आईं. जिसके बाद जाफना के अस्पताल में इलाज के दौरान नाविक की मौत हो गई. नौसेना का कहना है कि, उन्होंने 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही नाव को भी जब्त कर लिया गया है. अवैध नाव को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और मछुआरों को कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया है.

जाफना में मछुआरों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग
कांकेसंथुराई पुलिस ने जाफना में मल्लकम कोर्ट में एक 'बी' रिपोर्ट दायर की है, जिसमें 10 भारतीय मछुआरों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है. बयान में कहा गया है कि उन पर श्रीलंकाई जल सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने, ऑपरेशन के दौरान एक नौसैनिक की मौत और नौसैनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

'नाविक की मौत एक दुर्घटना थी' पोस्टमार्टम रिपोर्ट
इस घटना के बाद जाफना मजिस्ट्रेट ने मृतक नाविक का पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे हुए. नौसेना का कहना है कि, जांच से पता चला है कि नाविक की मौत एक दुर्घटना थी. नौका पकड़ने के अभियान के दौरान नौसैनिक की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं. वहीं जाफना के मछुआरे उत्तर-पश्चिमी जिले कुरुनेगला में 40 वर्षीय नौसैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

दोनों देशों के लिए मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद रहा
बता दें कि, मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा रहा है. यहां तक कि, श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की और श्रीलंकाई क्षेत्रीय जल में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया.

समुद्री सीमा में अक्सर मछुआरों की होती है गिरफ्तारी
पाक जलडमरूमध्य, तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली पानी की एक तंग पट्टी है. कहा जाता है कि, इस नैरो स्ट्रीप में मछलियां भरपूर मात्रा में पाई जाती है. इस जल क्षेत्र में मछली पकड़ने की आपार संभावनाएं बनी रहती है. ऐसे में दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के समुद्री सीमा में अनजाने पहुंच जाते हैं. जिसके बाद मछुआरों को जल सीमा में अवैध रूप से एंट्री करने के आरोप में अक्सर गिरफ्तार कर लिया जाता है. श्रीलंका नौसेना ने कहा कि उसने इस साल अब तक देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 200 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 27 ट्रॉलर जब्त किए हैं. 2023 में, नौसेना ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में 35 ट्रॉलरों के साथ 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें: बंगाल तट से रविवार को टकराएगा चक्रवात 'रेमल', मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

Last Updated : Jun 27, 2024, 5:50 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.