रांची: भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के रूप में सदस्यता अभियान की शुरुआत 22 दिसंबर से करेगी. सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार रांची के नगड़ी में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
इस कार्यशाल में भाजपा सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी एवं सांसद डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय सहित कई राज्य स्तरीय नेता शामिल हुए. आज की बैठक में जहां सदस्यता अभियान के लिए राकेश प्रसाद को संयोजक बनाया गया. वहीं उनके सहयोग के लिए चार सह संयोजक बनाये गए हैं.
झारखंड सहित विधानसभा चुनाव वाले चार प्रदेश में चलेगा अभियान
आज रांची के नगड़ी प्रखंड स्थित एक बैंकेट हॉल में आयोजित कार्यशाला के बाद डी पुरंदेश्वरी ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि देशभर में 02 सितंबर से संगठन पर्व के रूप में सदस्यता अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि देश भर में (केवल चार राज्य जहां-जहां इस वर्ष विधानसभा चुनाव हो रहे थे वहां छोड़कर) पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू हुआ था. उन्होंने बताया कि 02 सितंबर से लेकर 50 दिन तक सदस्यता अभियान चला था.

दो महीने में 11.35 करोड़ सदस्य बनाये गए
डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि अब हमारी पार्टी सांगठनिक चुनाव की ओर बढ़ रही है. पहली बार जब 2014 में भाजपा ने ऑनलाइन मेंबरशिप अभियान शुरु किया तब 06 महीने की सदस्यता अभियान में 08 से 09 करोड़ सदस्य बना पाए थे. इस बार जो सदस्यता अभियान शुरू हुआ उसमें केवल 50-60 दिनों में ही भाजपा ने 11 करोड़ 35 लाख सदस्यता पूरे देश भर में बनाये हैं.
रिकॉर्ड स्तर पर सदस्य बनाये जाने के लिए देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा नेता डी पुरंदेश्वरी उनका अभिनंदन किया. साथ ही कहा कि उनके परिश्रम से इतनी बड़ी संख्या में सदस्य बनाया जा सके. वह इस बात को कहने से हिचकिचायेंगी नहीं कि 11 करोड़ 35 लाख में से लगभग 09 करोड़ सदस्यों का पूरा इनफार्मेशन यानी डेटा हमारे पास है.

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का रिकॉर्ड टूटा
डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि कितनी शक्ति से हमारे कार्यकर्ता लोग सदस्यता अभियान में जुड़े हैं. यही वजह है कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना द्वारा एक राजनीतिक दल के रूप में सबसे बड़े मेम्बरशिप कंपेन चलाया गया था लेकिन अब वह रिकॉर्ड टूट चुका है. भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा सदस्यता अभियान चलाने वाली दुनिया की पहले बड़ी पार्टी बन गई है. जहां-जहां सदस्यता अभियान के दौरान वह गयीं लोगों में भाजपा के प्रति आकर्षण दिखा. लोग चाहते हैं कि भारत विश्व गुरु बने, हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की श्रेष्ठ अर्थव्यवस्था हो.
इसे भी पढ़ें- भाजपा नेतृत्व में होगा फेरबदल, सदस्यता अभियान के साथ संगठनात्मक चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी
इसे भी पढे़ं- Jharkhand Election 2024: जावेद मंसूरी के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
इसे भी पढे़ं- 'BJP कार्यकर्ता का एक पैर रेल में...दूसरा जेल में', भाजपा के सदस्यता अभियान में बोले पीएम मोदी - BJP National Membership Drive