ETV Bharat / bharat

बीकानेर के मांड लोक गायक अली-गनी मोहम्मद की जोड़ी पद्मश्री से सम्मानित - Padma Shri To Gani Brothers - PADMA SHRI TO GANI BROTHERS

बीकानेर निवासी अली और गनी मोहम्मद बंधु को गुरुवार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया. मांड गायकी से राजस्थान का दुनिया भर में नाम रोशन करने के लिए राष्ट्रपति ने गनी बंधु को पद्मश्री से सम्मानित किया.

Padma Shri To Gani Brothers
अली-गनी मोहम्मद की जोड़ी को पद्मश्री (Etv Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 9, 2024, 10:40 PM IST

Updated : May 9, 2024, 10:52 PM IST

बीकानेर. राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित भव्य पद्मश्री सम्मान समारोह में बीकानेर निवासी मांड लोक गायक बंधुओं की जोड़ी अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया. मोहम्मद बंधुओं की ओर से मांड कला का प्रदर्शन दुनिया भर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ फिल्म उद्योग में भी काफी सजीविता के साथ किया गया है. मांड गायकी में मोहम्मद बंधुओं को पद्मश्री सम्मान, इस लोक कला को दुनिया भर में विशेष स्थान दिलाने के साथ-साथ राजस्थान के लिए भी गौरव की बात है.

बीकानेर में जन्मे दोनों : बीकानेर के छोटे से गांव तेजरासर में जन्मे मोहम्मद बंधुओं ने मांड गायकी की संगीत कला को राजस्थान से निकालकर फिल्मी संगीत और विदेशी मंचों तक पहुंचाने का बेहतरीन काम किया है. विरासत में मिली संगीत की बुनियादी तालीम हासिल करने वाले मोहम्मद बंधु शास्त्रीय संगीत में भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं. फिल्म संगीतकार और राजस्थानी मांड गायकी के सरताज मोहम्मद बंधु आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं.

पढ़ें. राजस्थान के लक्ष्मण भट्ट तैलंग, माया टंडन, अली-गनी मोहम्मद और जानकीलाल को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

इस साल हुई थी घोषणा : बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी. इनमें पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, और 110 को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया. इस वर्ष के लिए पद्म पुरस्कार के लिए चुनी गईं हस्तियों में राजस्थान से बहरूपिया कलाकार जानकीलाल, माया टंडन, ध्रुपद गायक लक्ष्मण भट्ट तैलंग सहित पांच लोग शामिल हैं.

Last Updated : May 9, 2024, 10:52 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.