छत्तीसगढ़

chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा गर्मी का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

By

Published : Apr 20, 2022, 7:42 PM IST

Updated : Apr 21, 2022, 12:09 PM IST

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका मौसम विभाग(summer mercury will rise in chhattisgarh ) ने जताई है.

summer mercury will rise in chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा गर्मी का पारा

रायपुर : अप्रैल महीने की शुरुआत में ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में गर्मी की तपिश (heat rises in raipur) बढ़ गई है. अधिकतम तापमान के बढ़ने से गर्मी भी बढ़ने लगी है. गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कें भी अब सुनसान नजर आ रही है. लोगों की भीड़ सुबह और शाम के समय ज्यादा देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लेकर 43 डिग्री के ऊपर चला गया है.

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा गर्मी का पारा

अभी और बढ़ेगा तापमान : मौसम विभाग (Raipur Meteorological Department ) ने बुधवार को ग्रीष्म लहर चलने को लेकर 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और रायपुर संभाग के एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है . मौसम वैज्ञानिक एसके अवस्थी ने बताया कि आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. लू चलने के सवाल पर मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के आसपास पहुंचता है. उस समय लू की स्थिति की घोषणा मौसम विभाग करता है .

गर्मी के कारण लोग घरों में दुबके : अप्रैल के महीने में तपती गर्मी और धूप को लेकर हमने कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ (summer mercury will rise in chhattisgarh) गई है. गर्मी बढ़ने के कारण लोग दोपहर के समय बाहर दिखाई नहीं दे रहे हैं. गर्मी से बचने के लिए लोग पेय पदार्थ गन्ना जूस नारियल पानी और तरह-तरह के पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं. जिससे गर्मी और धूप से बचा जा सके.



पिछले 10 सालों में प्रदेश के जिलों में अप्रैल के महीने में अधिकतम तापमान कितना रहा

रायपुर का तापमान
रायपुर में 7 अप्रैल 2012 को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया था 22 अप्रैल 2013 को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया था 18 अप्रैल 2014 को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया था 15 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था । 30 अप्रैल 2016 को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था 11 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया था 8 अप्रैल 2018 को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया था 20 अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया था 1 अप्रैल 2020 को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया 4 अप्रैल 2021 को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था

बिलासपुर का तापमान
बिलासपुर में 19 अप्रैल 2012 को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया था । 30 अप्रैल 2013 को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया था । 28 अप्रैल 2014 को 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था । 22 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था । 17 अप्रैल 2016 को 44.7 डिग्री दर्ज किया गया था । 22 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था 27 अप्रैल 2018 को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था । 30 अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया था । 18 अप्रैल 2020 को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया था । 30 अप्रैल 2021 को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया था

पेंड्रा का तापमान
पेंड्रा रोड में 21 अप्रैल 2012 को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया था 14 अप्रैल 2013 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया था 27, 28 और 30 अप्रैल 2014 को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया था । 20 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था । 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2016 को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था 22 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था 21 और 28 अप्रैल 2018 को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था 30 अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया था । 18 अप्रैल 2020 को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था 29 अप्रैल 2021 को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया था

जगदलपुर का तापमान
जगदलपुर में 21 अप्रैल 2012 को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया था 9 अप्रैल 2013 को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया था 27 अप्रैल 2014 को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था 20 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया था 24 अप्रैल 2016 को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया था 18 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया था 19 अप्रैल 2018 को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया था 28 अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया था ।19 अप्रैल 2020 को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था 1 अप्रैल 2021 को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया था

अंबिकापुर का तापमान
अंबिकापुर में 21 अप्रैल 2012 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया था 30 अप्रैल 2013 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया था 28 अप्रैल 2014 को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया था 22 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था 20 और 21 अप्रैल 2016 को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था 24 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया था 27 अप्रैल 2018 को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था 30 अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया था 18 अप्रैल 2020 को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था 26 अप्रैल 2021 को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया था
दुर्ग का तापमान
दुर्ग में 21 अप्रैल 2012 को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया था 30 अप्रैल 2013 को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया था 27 अप्रैल 2014 को 41.6 डिग्री दर्ज किया गया था 22 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था अप्रैल 2016 को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया था 25 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया था 22 अप्रैल 2018 को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया था 30 अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया था 24 और 26 अप्रैल 2020 को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया था 9 और 30 अप्रैल 2021 को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया था





Last Updated : Apr 21, 2022, 12:09 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details