झारखंड

jharkhand

WATCH: यशस्विनी सहाय ने रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता को कहा शुक्रिया - Yashaswini Sahay Thanked People

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jun 6, 2024, 11:00 PM IST

यशस्विनी सहाय (ETV BHARAT)

रांची: रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने चुनाव हारने के बाद भी जनता का आभार जताया है. उन्होंने भाजपा के विजयी प्रत्याशी संजय सेठ को शुभकामनाएं दी और कहा कि उम्मीद करते हैं कि संजय सेठ रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता के हितों की आवाज मुखरता से इस बार लोकसभा में उठाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारे पास सिर्फ 25 दिनों का समय था और इतने कम समय में जितना किया ईमानदारी से किया. हार के बावजूद वह उन इलाकों में जाएंगी जहां समयाभाव में नहीं जा सकीं. रांची की जनता ने उनपर विश्वास जताकर 5 लाख से अधिक वोट दिए हैं और जिन्होंने वोट नहीं दिए उनके लिए भी वह काम करती रहेंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details