मध्य प्रदेश

madhya pradesh

हॉकी के सेमीफाइनल में भारत पहुंचा, ओलंपियन विवेक सागर के शहर इटारसी में मना जश्न - hockey Player Celebrations Itarsi

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 5, 2024, 11:48 AM IST

इटारसी में मना जश्न भारतीय हॉकी टीम की जीत का जश्न (ETV Bharat)

नर्मदापुरम: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के चौथे क्वार्टर मुकाबले के पेनाल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीतने की भारत की उम्मीद कायम है. हॉकी में भारत की लगातार जीत से देश भर में उत्साह देखा गया. ओलंपिक में खेल रहे हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर के शहर इटारसी में खासा उत्साह देखा गया. रविवार को शहर के हॉकी खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों ने भारत की जीत पर जमकर जश्न बनाया. बरसते पानी में हाथ में तिरंगा झंडा लेकर ढोक ढमाके में बारिश में नाचे. विवेक सागर प्रसाद एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी और मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के छोटे से गांव चांदौन के रहने वाले हैं. वह एमपी से दो बार के ओलंपियन हैं. वह भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं. सागर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हैं और वह पेरिस में 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फिर से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details