Haryana Cabinet Expansion : हरियाणा कैबिनेट का विस्तार, शपथ ग्रहण समारोह LIVE - Haryana Cabinet Expansion
Published : Mar 19, 2024, 4:48 PM IST
|Updated : Mar 19, 2024, 5:24 PM IST
चंडीगढ़ : हरियाणा की कमान नायब सिंह सैनी को सौंपने के बाद आज हरियाणा कैबिनेट का विस्तार हो रहा है. इससे पहले 12 मार्च को नायब सिंह सैनी और 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी. इस दौरान कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जे.पी. दलाल और बनवारी लाल मंत्री बने थे. वहीं हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की नाराजगी को देखते हुए इससे पहले विस्तार टल भी चुका है. वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली में कैबिनेट विस्तार के संबंध में शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी की थी. हरियाणा कैबिनेट का विस्तार शुरू हो गया है.
Last Updated : Mar 19, 2024, 5:24 PM IST