छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे का कार्यक्रम जारी हो चुका है. रायपुर एम्स सहित आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी.

President Draupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास (ETV Bharat Chhattisgarh)

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : 9 hours ago

Updated : 4 hours ago

रायपुर/ दुर्ग : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी. राष्ट्रपति 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी और 26 को वापस लौटेंगी. इस दौरान रायपुर सहित भिलाई में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मिनट टू मिनट का कार्यक्रम जारी किया गया है.

25 अक्टूबर का कार्यक्रम :जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुचेंगी. जहां राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी. यहां से दोपहर 3 बजे NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. फिर शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी. द्रौपदी मुर्मू शाम 6 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी.

राष्ट्रपति के दुर्ग दौरे पर सुरक्षा सख्त (ETV BHARAT)

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज दुर्ग जिले के संभाग आयुक्त एसएन राठौर, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ आईआईटी भिलाई कैपस का दौरा किया. कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों और हेलीपेड का अधिकारियों ने जायजा लिया. उन्होंने आईआईटी के अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली.

26 अक्टूबर को राष्ट्रपति IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति की सुरक्षा मानकों और मापदंड़ों के मुताबिक यहां हम सुरक्षा के बंदोबस्त कर रहे हैं. उनके आगमन के तय रूट से लेकर डेमोग्राफिक सर्वे, होटल की चेंकिंग, आईआईटी कैंपस आदि को लेकर सारी तैयारियां की जा चुकी है. कल फोर्स के आने के बाद उन्हें डिप्लाय किया जाएगा और तीन दिनों तक ड्राइव प्रैक्टिस किया जाएगा. ताकि कार्यक्रम शांति पूर्वक और सुरक्षित रुप से सम्पन्न कराया जा सके. : जितेंद्र शुक्ला, एसपी, दुर्ग

राष्ट्रपति के 26 अक्टूबर का कार्यक्रम :

  • सुबह 9:00 बजे रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी.
  • सुबह 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी.
  • सुबह 11:00 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
  • दोपहर 1:30 बजे भिलाई से रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी.
  • दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
  • शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी.
उतेरा खेती से किसानों को मिलेगा दोगुना मुनाफा - Benefits of Utera farming
किसान इस उन्नत तकनीक से करें चने की खेती, हो जाएंगे मालामाल - Chana Crop Technology
पत्ता गोभी उगाने वाले किसान होंगे मालामाल, बस कर लें ये छोटा सा काम - cabbage farming
Last Updated : 4 hours ago

ABOUT THE AUTHOR

...view details