झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

साल के अंत में ठंड के साथ बरसेंगे बादल भी, जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम - JHARKHAND WEATHER

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इसको लेकर मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान जारी किया है.

rain in Jharkhand
कॉन्सेप्ट इमेज (Etv Bharat)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Dec 26, 2024, 5:46 AM IST

रांची: झारखंड में दिसंबर के आखिरी हफ्ते कोहरे भरे होने वाले हैं. लोगों को धूंध और कोहरे के साथ ही बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है. इससे ठंड में और भी बढ़ोतरी होगी.

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल के शेष छह दिनों में अधिकांश दिनों की शुरुआत कोहरे और धुंध के साथ होगी. दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ ​​होता जाएगा. वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 28 और 29 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान देवघर में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अगले कुछ दिनों का मौसम का हाल

  • 26 दिसंबर 2024 - सुबह में हल्के से मध्यम कोहरे और धुंध के बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा.
  • 27 दिसंबर 2024 - सुबह में हल्के कोहरे के साथ दिन की शुरुआत, बाद में मौसम साफ हो जाएगा
  • 28 दिसंबर 2024 - गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में हल्की बारिश की संभावना.
  • 29 दिसंबर 2024 - राज्य के गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में हल्की बारिश की संभावना.
  • 30 -31 दिसंबर 2024 - सुबह में कोहरा और धुंध के साथ शुरुआत, बाद में आसमान साफ ​​हो जाएगा.

प्रमुख शहरों का तापमान

  • रांची - अधिकतम 24.8℃, न्यूनतम 13.7℃
  • जमशेदपुर - अधिकतम 26.2℃, न्यूनतम 15℃
  • डाल्टनगंज - अधिकतम 27.2℃, न्यूनतम 13.9℃
  • बोकारो - अधिकतम 25.5℃, न्यूनतम 14.1℃
  • चाईबासा - अधिकतम 26.8℃, न्यूनतम 13.8℃

यह भी पढ़ें:

झारखंड में बारिश ने बढ़ाई ठंड की रफ्तार, जानें क्रिसमस के दिन कैसा रहेगा मौसम

झारखंड के चार जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, जानिए किस दिन होगी बारिश

उत्तर भारत में ठंड का कहर, आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

ABOUT THE AUTHOR

...view details