मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश में नौकरियों की बाढ़, मोहन यादव सरकार का 1 लाख भर्ती प्लान

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है. मोहन यादव सरकार सरकारी विभागों में 1 लाख पदों पर बंपर भर्तियां निकालने जा रही है.

MOHAN YADAV GOVT RECRUITMENT
मोहन यादव सरकार का 1 लाख भर्ती का प्लान (Mohan Yadav X Image)

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : 5 hours ago

Updated : 5 hours ago

भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशी की खबर है. मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां होने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के सरकारी विभागों में 1 लाख पदों पर भर्तियां किए जाने को मंजूरी दे दी है. यह सभी भर्तियां कर्मचारी चयन मंडल और पीएससी के माध्यम से की जाएगी. उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्लाने बताया कि 'इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग में भी जल्द ही 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने जा रही है. कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए.'

लगभग सभी विभागों में होंगी भर्तियां

उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में दिसंबर 2024 तक 1 लाख सरकारी विभागों में नौकरियों की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. यह बेरोजगारों के लिए बड़ी सुखद सूचना है. प्रदेश में बेरोजगारी को दूर करने और सरकारी विभागों में काम को और बेहतर बनाने के लिए सरकार का यह महत्वपूर्ण फैसला है. उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की पदों पर भर्तियों के लिए कैबिनेट द्वारा समय-समय पर पदों की स्वीकृति पहले ही की जा चुकी है. अब जल्द ही इन पदों पर भर्तियां शुरू होंगी.

स्वास्थ्य विभाग में भी होगी भर्ती

उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि 'स्वास्थ्य विभाग में भी 7 हजार 900 पदों पर भर्तियां होने जा रही है. आज हुई कैबिनेट की बैठक में इन पदों पर भर्ती की स्वीकृति दे दी गई है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2023 में 454 स्वास्थ्य उप केन्द्रों और जिला अस्पतालों का उन्नयन किया जा चुका है. अब इन केन्द्रों पर जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. यह सभी भर्तियां भी कर्मचारी चयन मंडल और पीएससी के माध्यम से होगी. इससे सरकार पर 351 करोड़ का वित्तीय भार आएगा.

मोहन यादव कैबिनेट की बैठक (ETV Bharat)

यहां पढ़ें...

हो जाएं सरकारी नौकरी को तैयार, मोहन सरकार कर रही 33000 छप्पर फाड़ भर्तियां

बिना परीक्षा इंटरव्यू पाएं सरकारी नौकरी, मध्य प्रदेश के इस विभाग में निकली बंपर भर्ती

आंगनबाड़ियों में भी मिलेंगे भर्ती के मौके

कैबिनेट की बैठक में 12 हजार 670 आंगनबाड़ी केन्द्रों के उन्नयन किए जाने का फैसला किया है. इनके उन्नयन के बाद इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12670 सहायिका और 476 सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी. इस पर 213 करोड़ का आर्थिक व्यय आएगा. इसमें से 34 करोड़ की राशि केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी.

Last Updated : 5 hours ago

ABOUT THE AUTHOR

...view details