झारखंड

jharkhand

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jun 27, 2024, 8:01 PM IST

ETV Bharat / state

प्रदेश महिला कांग्रेस ने पेश की विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी, विभिन्न मुद्दों को लेकर करेगी संसद का घेराव - jharkhand assembly election 2024

Pradesh Mahila Congress. प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में महिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने राज्य के विभिन्न बोर्ड, निगम और आयोग में महिला कांग्रेस को जगह नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की. वहीं, महिला कांग्रेस द्वारा 22 जुलाई को संसद का घेराव करने का फैसला लिया है.

jharkhand-pradesh-mahila-congress-submitted-claim-for-ticket-in-assembly-election
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक (ETV BHARAT)

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज यानी गुरुवार को प्रदेश महिला कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में महिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने राज्य के विभिन्न बोर्ड, निगम और आयोग में महिला कांग्रेस को जगह नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की. झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि उन्होंने झारखंड की महिला कांग्रेस की भावना और व्यथा से दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है. केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की महिलाओं को मौका देने की बात कही है.

महिला प्रदेश अध्यक्ष के नेृतत्व में बैठक (ETV BHARAT)

महिला कांग्रेस 22 जुलाई को करेगी संसद का घेराव

झारखंड कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की तरफ से विभिन्न मुद्दों को लेकर 22 जुलाई को संसद का घेराव करने का निर्णय लिया है. इस घेराव में झारखंड की महिलाओं की बड़ी भूमिका होगी. हर जिले में नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ-साथ प्रखंड स्तर पर महिलाओं-कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिनों का प्रशिक्षण शिविर लगाने का भी कार्यक्रम तय किया गया है.

महिला स्वास्थ्य के लिए 20 अगस्त को लगेगा हेल्थ कैम्प

झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान बताया गया कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 24 जून को बैठक हुई. जहां चुनावी रणनीति समेत तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को राज्य भर में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कैम्प लगाने का फैसला लिया गया.

ये भी पढ़ें:कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, एसपी ने तैयार किया ब्लू प्रिंट

ये भी पढ़ें:भू माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छुछन्दरी नदी को मूल स्वरूप में लाने की कार्रवाई शुरू, तोड़ा गया निर्माण

ABOUT THE AUTHOR

...view details