झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

Jharkhand Election 2024: कांग्रेस ने AICC को भेजी स्टार प्रचारकों की सूची, मल्लिकार्जुन समेत कई दिग्गज के नाम शामिल

झारखंड विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट झारखंड कांग्रेस ने आलाकमान को भेज दी है. इसमें राहुल गांधी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं.

jharkhand-assembly-election-congress-star-campaigner-list-send-congres-head-quarters-ranchi
झारखंड कांग्रेस कर्यालय (ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 5 hours ago

Updated : 4 hours ago

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची AICC मुख्यालय भेज दी है. इस सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

संयुक्त चुनावी सभा की बन रही है रणनीति

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि अलग से INDIA ब्लॉक के सभी प्रमुख नेताओं की संयुक्त चुनावी सभा की रणनीति बनाई जा रही है. इसके लिए तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, दीपांकर भट्टाचार्या एवं अन्य बड़े नेताओं से बातचीत की जा रही है.

जानकारी देते प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता (ईटीवी भारत)

कांग्रेस के स्टार प्रचारक की सूची

  • मल्लिकार्जुन खड़गे - कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • सोनिया गांधी - पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • राहुल गांधी - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
  • प्रियंका गांधी - कांग्रेस महासचिव
  • केसी वेणुगोपाल - सांसद व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव
  • भूपेश बघेल - छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री
  • सलमान खुर्शीद - पूर्व केंद्रीय मंत्री
  • सुबोधकांत सहाय - पूर्व केंद्रीय मंत्री
  • इमरान प्रतापगढ़ी - राज्यसभा सांसद व कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष
  • फुरकान अंसारी - पूर्व सांसद
  • ददई दुबे - पूर्व मंत्री
  • प्रदीप कुमार बलमुचू - पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष
  • बंधु तिर्की - पूर्व मंत्री
  • केदार पासवान - कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष
  • गजेंद्र सिंह - सोशल मीडिया हेड
  • रमा खलखो - पूर्व मेयर
  • प्रणव झा - मल्लिकार्जुन खड़गे के सलाहकार
  • सप्तगिरि उल्का - झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी
  • बेला प्रसाद - कांग्रेस नेता
  • गुलाम अहमद मीर - राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू - कांग्रेस नेता

इस नामों समेत और कई नेताओं के नाम शामिल हैं. कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि दिवाली के बाद कांग्रेस के चुनाव प्रचार में तेजी आएगी. सोनाल शांति ने कहा कि अभी स्टार प्रचारकों की सूची AICC भेजी गई है, वहां से अप्रूवल मिलने के बाद इसे चुनाव आयोग को भेज दिया जाएगा.

ये भी पढें-Jharkhand Election 2024: लालू और तेजस्वी होंगे आरजेडी के स्टार प्रचारक, चुनाव आयोग को भेजी गई 40 नेताओं की लिस्ट

BJP star campaigner list: पीएम मोदी समेत 40 नेता झारखंड में एनडीए के लिए करेंगे प्रचार, बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Jharkhand Election 2024: शिबू सोरेन होंगे JMM के मुख्य स्टार प्रचारक, चुनाव आयोग को भेजी गई 33 स्टार प्रचारकों की सूची

Last Updated : 4 hours ago

ABOUT THE AUTHOR

...view details