झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

मार्च तक चुना जाएगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक - BJP STATE PRESIDENT

संगठनात्मक चुनाव को लेकर रांची में भाजपा की बैठक हुई. झारखंड में मार्च तक भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है.

Jharkhand BJP
बैठक के दौरान भाजपा नेता (Etv Bharat)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 24, 2025, 7:02 PM IST

रांची: प्रदेश भाजपा का सांगठनिक चुनाव मार्च के अंत तक पूरा हो जाएगा. सांगठनिक चुनाव को उत्सव के रूप में मना रही प्रदेश भाजपा ने 24 फरवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व चुनाव अधिकारी सुनील बंसल, लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक व चुनाव अधिकारी संजय जायसवाल के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक का संचालन गणेश मिश्रा ने विषय प्रवेश कराकर किया. बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि अब तक देशभर में सदस्यता अभियान के तहत 13 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं. झारखंड में चुनाव के बाद सदस्यता अभियान शुरू हो गया है, जिसमें सामान्य सदस्य, सक्रिय सदस्य बनाने के बाद अब हमने बूथ कमेटी व मंडल का काम शुरू कर दिया है. मार्च तक संगठनात्मक पर्व का काम पूरा हो जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर सुनील बंसल ने कहा कि हम होली तक इस प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास करेंगे. आगे इस पर केंद्र जो भी फैसला ले.

बैठक के बारे में जानकारी देते भाजपा नेता (Etv Bharat)

झारखंड में भाजपा का जनाधार मजबूत- संजय जायसवाल

सांसद संजय जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा के पास संगठन का मजबूत जनाधार है, संगठन के तहत इसे और व्यापक बनाने की प्रक्रिया चल रही है. संगठन भावी कार्यकर्ताओं के निर्माण का उत्सव है, यही कार्यकर्ता पार्टी के विचारों, नीतियों और कार्यक्रमों को धरातल पर ले जाते हैं, जो एक बड़ा माध्यम है. सांसद आदित्य साहू ने बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से होने वाले आंतरिक चुनाव मार्च के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है, बल्कि चुनाव कार्यकर्ताओं द्वारा होता है. मार्च तक बूथ, मंडल और जिला स्तरीय कमेटियों का चुनाव कर लेना है, इसके लिए मार्गदर्शन मिल चुका है. इसे पूरा करने के लिए सभी लोग समर्पित भाव से लगे हुए हैं. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मनाली ने कहा कि चुनाव के कारण झारखंड में संगठन का काम देरी से शुरू हुआ, लेकिन हम मेहनत से इसे समय पर पूरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक ढांचा समय पर पूरा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

विधानसभा का बजट सत्र: भाजपा ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया दिशाहीन, बाबूलाल मरांडी ने कहा - सत्ता पक्ष में नहीं दिखा कोई उत्साह

नेता प्रतिपक्ष नहीं चुने जाने पर मंत्री इरफान अंसारी का बीजेपी पर तंज, बोले- भाजपा को जनता हित नहीं सिर्फ स्वार्थ चाहिए

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, भाजपा की ओर से नहीं आया कोई प्रतिनिधि, स्पीकर, सीएम और संसदीय कार्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

ABOUT THE AUTHOR

...view details