रांची:झारखंड विधानसभा चुनाव में आधी आबादी की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है. एक तरफ जहां चुनाव मैदान में महिला प्रत्याशियों की संख्या में वृद्धि हुई है तो वहीं दूसरी ओर कई ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां महिला मतदाता निर्णायक की भूमिका में नजर आ रही हैं. पहले चरण के लिए 13 नवंबर को होने वाले मतदान की बात करें तो इस चुनाव में कुल 683 प्रत्याशियों में इस बार 55 महिला प्रत्याशी हैं. इसके अलावा जिन 43 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उसमें 22 सीटें ऐसी हैं जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा काफी अधिक है. निश्चित रूप से इन 22 सीटों पर महिला वोटर निर्णायक की भूमिका में रहेंगी.
खास बात यह है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में इन विधानसभा क्षेत्रों में महज नौ सीटों पर महिला वोटर की संख्या पुरुष के मुकाबले अधिक था. पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 43 सीटों में 13 सीटों पर महिला वोटर की संख्या बढ़ी है. इस तरह से पिछले चुनाव की तुलना में करीब 16.72% महिला वोटर की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. जबकि पुरुष वोटर की संख्या में 10.23% वृद्धि है. जाहिर तौर पर इस चुनाव में आधी आबादी की बड़ी भागीदारी मानी जा सकती है. पिछले चुनावों में जिस तरह से महिला मतदाताओं ने मतदान के प्रति रुझान दिखाई है, उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनकी भूमिका इस बार कैसी होगी.
2019 विधानसभा चुनाव: 2019 के चुनाव में 43 सीटों में से नौ सीट- घाटशिला, पोटका, चाईबासा, मझगांव, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, खूंटी और सिमडेगा में पुरुष की अपेक्षा महिला वोटर की संख्या अधिक थी.
2024 विधानसभा चुनाव:2024 के चुनाव में इन 43 में से 22 सीट- घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, हटिया, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा और मनिका में पुरुष की अपेक्षा महिला वोटर की संख्या अधिक है.
इन विधानसभा क्षेत्र में पुरूष से ज्यादा महिला वोटर
विधानसभा क्षेत्र | पुरुष वोटर | महिला वोटर |
घाटशिला | 1,22,974 | 1,27,319 |
पोटका | 1,52,187 | 1,59,460 |
जुगसलाई | 1,75,975 | 1,77,468 |
सरायकेला | 1,83,529 | 1,86,028 |
चाईबासा | 1,12,454 | 1,21,237 |
मझगांव | 1,04,264 | 1,12,448 |
जगन्नाथपुर | 97,102 | 1,01,528 |
मनोहरपुर | 1,09,072 | 1,12,448 |
चक्रधरपुर | 1,02,198 | 1,06,376 |
खरसावां | 1,12,433 | 1,15,067 |
तमाड़ | 1,08,343 | 1,10,293 |
तोरपा | 97,177 | 1,02,095 |
खूंटी | 1,08,976 | 1,16,832 |
हटिया | 2,61,890 | 2,64,275 |
मांडर | 1,86,208 | 1,93,692 |
सिसई | 1,28,808 | 1,35,065 |
गुमला | 1,21,234 | 1,26,719 |
विशुनपुर | 1,39,275 | 1,42,906 |
सिमडेगा | 1,19,107 | 1,24,485 |
कोलेबिरा | 1,03,541 | 1,06,496 |
लोहरदगा | 1,41,438 | 1,46,308 |
मनिका | 1,30,127 | 1,30,689 |
2019 में भी महिलाओं ने पुरुषों से अधिक की मतदान