झारखंड

jharkhand

जामताड़ा में झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने झारखंड राज्य आंदोलन की उपज बताया - Jharkhand Agitators

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jul 14, 2024, 10:43 PM IST

Jharkhand agitators in Jamtara.झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में योगदान देने वाले चिह्नित आंदोलनकारियों को जामताड़ा में सम्मानित किया गया. इस दौरान झारखंड विधानसभा स्पीकर और सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी मौजूद रहे.

Jharkhand Agitators In Jamtara
जामताड़ा में झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानित करते विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो. (फोटो-ईटीवी भारत)

जामताड़ाःदुलाडीह नगर भवन में रविवार को जिला प्रशासन की ओर से झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें जामताड़ा जिला के वैसे आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने झारखंड राज्य अलग करने की लड़ाई लड़ी थी. इस दौरान आंदोलन करने वाले चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने संयुक्त रूप से झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया

जामताड़ा में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करते विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो और मंत्री इरफान अंसारी. (वीडियो-ईटीवी भारत)

झारखंड राज्य को आंदोलन की उपज बताया

झारखंड आंदोलनकारी के प्रमाण पत्र और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड को आंदोलन की उपज बताया. स्पीकर ने कहा कि अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारियों का ही देन है कि झारखंड राज्य का निर्माण हुआ.

सरकार आंदोलनकारियों को निरंतर कर रही है सम्मानित

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि सरकार निरंतर झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करती आ रही है और आज वृहद पैमाने पर जामताड़ा जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया है. इस दौरान उन्होंने खुद को भी झारखंड आंदोलनकारी बताते हुए कहा कि आज झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करते हुए काफी खुशी हो रही है.

संविधान के साथ हत्या शब्द जोड़ना उचित नहींः रवीन्द्रनाथ

केंद्र सरकार द्वारा संविधान हत्या दिवस मनाए जाने के फैसले पर चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि संविधान के साथ हत्या शब्द जोड़ना उचित नहीं है. वहीं प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह में काफी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी शामिल हुए. इस मौके पर जामताड़ा डीसी कुमुद सहाय, पूर्व गोड्डा सांसद फुरकान अंसारी आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-

झारखंड आंदोलनकारी परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी में मिलेगा विशेष आरक्षण, बहुमत से विधेयक पारित

झारखंड आंदोलनकारी हुए मुखर, हेमंत सरकार की सम्मान देने की मांग

झारखंड में आंदोलनकारी का दर्जा पाने की होड़, 74 हजार आवेदन में ज्यादातर आधारहीन, चिन्हितीकरण में आयोग के छूट रहे पसीने

ABOUT THE AUTHOR

...view details