हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

बहुत याद आएंगे हॉकी प्लेयर सुखबीर सिंह गिल, चंडीगढ़ में रखी गई भोग सेरेमनी, निकाली गई श्रद्धांजलि यात्रा - हॉकी प्लेयर गिल की भोग सेरेमनी

Hockey Player Sukhbir Singh Gill Bhog Ceremony : चंडीगढ़ में हॉकी प्लेयर गिल की भोग सेरेमनी आयोजित की गई. इस दौरान श्रद्धांजलि यात्रा भी निकाली गई. आपको बता दें कि सुखबीर सिंह गिल की ब्रेन ट्यूमर से मौत हुई थी.

Hockey Player Sukhbir Singh Gill Bhog Ceremony Chandigarh Ex Hockey Player
चंडीगढ़ में हॉकी प्लेयर गिल की भोग सेरेमनी

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Feb 4, 2024, 6:06 PM IST

Updated : Feb 4, 2024, 9:14 PM IST

चंडीगढ़ में रखी गई भोग सेरेमनी

चंडीगढ़ :इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर और ओलंपियन सुखबीर सिंह गिल की भोग सेरेमनी आयोजित की गई. 26 जनवरी को सुखबीर सिंह गिल का ब्रेन ट्यूमर से उनके घर पर निधन हो गया था.

बहुत याद आएंगे सुखबीर सिंह गिल :इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर सुखबीर सिंह गिल साल 1995 से 2002 तक भारतीय टीम में शामिल थे. उन्हें साल 2021 में ब्रेन ट्यूमर का पता चला और 26 जनवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. चंडीगढ़ के सेक्टर 49 स्थित गुरुद्वारा साहिब में भोग सेरेमनी रखी गई थी. उन्हें सलामी देने के लिए चंडीगढ़ के हॉकी स्टेडियम 42 से गुरुद्वारा साहिब 49 तक एक श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन किया गया. उनके कोच एनएस सोढ़ी समेत देश के कई पूर्व हॉकी प्लेयर इस श्रद्धांजलि यात्रा में शामिल रहे. इस दौरान यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई.चंडीगढ़ प्रॉपर्टी संगठन की ओर से भी पूर्व हॉकी प्लेयर को श्रद्धांजलि दी गई.

प्रशासन से नाराजगी :इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर और ओलंपियन सुखबीर सिंह गिल को श्रद्धांजलि देने के लिए ओलंपियन गगनजीत सिंह, अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर इंद्रजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, रूपेंद्र पाल सिंह, सुखवीर ग्रेवाल, प्रदीप सिंह, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह समेत कई खिलाड़ी और जाने-माने नाम मौजूद थे. इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर जतिंदर सिंह दादरा ने प्रशासन से नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने अपनी पूरी जिंदगी देश के सम्मान में खेलते हुए निकाल दी, उसके लिए प्रशासन और सरकार को भी आखिरी वक्त में आगे आना चाहिए था.

सुखबीर सिंह ने कमाया नाम :आपको बता दें कि सुखबीर सिंह गिल ने भारतीय हॉकी टीम में मिड फील्डर रहते हुए साल 1995 में सुल्तान अजलान शाह कप खेला. ट्राई सिटी से ओलिंपिक खेलने वाले सुखबीर सिंह गिल पहले खिलाड़ी थे. साल 2000 में सुखबीर सिंह गिल ने समर ओलिंपिक सिडनी में खेला. वहीं साल 2002 में उन्होंने हॉकी चैंपियन ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें :हॉकी प्लेयर मोनिका बनी युवाओं के लिए प्रेरणा, जानें संघर्ष से शिखर तक का सफर

Last Updated : Feb 4, 2024, 9:14 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details